विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 06, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Air Pollution: दिल्ली में प्राइमरी स्कूल फिर खोलने पर फैसला आज, पर्यावरण मंत्री ने बुलाई उच्च स्तरीय बैठक

By Jagran NewsEdited By: Geetarjun
Published: Sun, 06 Nov 2022 08:17 PM (IST)Updated: Mon, 07 Nov 2022 06:13 AM (IST)

Delhi Air Pollution राजधानी दिल्ली में पिछले दो दिनों में हालात में सुधार हुआ है। सीएक्यूएम (CAQM) ने भी ग्रेप-4 ...और पढ़ें

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री ने सोमवार को बुलाई हाई लेवल मीटिग।
दिल्ली के पर्यावरण मंत्री ने सोमवार को बुलाई हाई लेवल मीटिग।

नई दिल्ली, जागरण डिजिटल डेस्क। राजधानी दिल्ली में पिछले दो दिनों में हवा की गुणवत्ता में सुधार हुआ है। वायु गुणवत्ता सूचकाकं (AQI) गंभीर श्रेणी से नीचे आ गया है। वहीं, सीएक्यूएम (CAQM) ने भी ग्रेप-4 में लगी पाबंदियां भी हटा दी हैं। इसके चलते दिल्ली सरकार के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने भी सोमवार को हाई लेवल मीटिंग बुलाई है, जिसमें प्राइमरी स्कूलों को फिर से खोलने और दिल्ली सरकार के कर्मचारियों को दिए गए वर्क फ्रॉम होम को खत्म करने पर विचार किया जाएगा।

डीजल वाहन और ट्रकों की एंट्री पर लगी रोक हटी

दिल्ली एनसीआर में वायु की गुणवत्ता में सुधार होने पर सीएक्यूएम ने दिल्ली-एनसीआर में गैर-बीएस 4 डीजल से चलने वाले हल्के मोटर वाहनों और दिल्ली में ट्रकों के घुसने पर लगा बैन हटा दिया है।

दिल्ली एनसीआर की वायु गुणवत्ता में सुधार के मद्देनजर रविवार को वायु गुणवत्ता प्रबंध आयोग (सीएक्यूएम, CAQM) की बैठक हुई। इस दौरान पूर्वानुमान लगाया गया कि अगले तीन चार दिन एयर क्वालिटी इंडेक्स (वायु गुणवत्ता सूचकांक) अभी गंभीर श्रेणी में नहीं जाएगा। जिसके चलते ग्रेप (GRAP) के चौथे चरण के सभी प्रविधान हटा दिए गए। अब आगे के पूर्वानुमान के आधार पर आठ या नौ तारीख को फिर से सीएक्यूएम की समीक्षा बैठक होगी।

हवा की रफ्तार बढ़ने से मिली राहत

रविवार सुबह हवा की रफ्तार तेज रहने से दिन में धुंध की चादर छटने से राहत मिली। न्यूनतम दृश्यता भी अधिक दर्ज की गई। न्यूनतम दृश्यता बढ़ने के साथ आसमान साफ नजर आया। हालांकि सांस रोगियों के हवा अभी भी नुकसानदेह है। डाक्टरों ने लोगों को मास्क लगाकर घरों से बाहर निकलने की सलाह दी है।

कहां कितना रहा औसत एक्यूआई

रविवार को दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 339, नोएडा का 330, फरीदाबाद का 311, गुरुग्राम का 308, ग्रेटर नोएडा का एक्यूआइ 299, गाजियाबाद का 288 दर्ज किया गया।

ये भी पढ़ें- Air Pollution: दिल्ली NCR में GRAP-4 की पाबंदियां खत्म, डीजल वाहन और ट्रकों की एंट्री पर लगी रोक हटी