HC ने दिल्ली सरकार से पूछा- शादी में मेहमानों की संख्या कम करने के लिए इतना इंतजार क्यों किया?
Delhi Coronavirus News Update HC ने दिल्ली सरकार से पूछा कि शादी-समारोह में उपस्थित मेहमानों की संख्या को सीमित करने के लिए आपने 18 दिनों तक इंतजार क्यों किया? इस अवधि के दौरान COVID-19 की मृत्यु कितनी हुई?
नई दिल्ली [विनीत त्रिपाठी]। राजधानी में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने बृहस्पतिवार को सुनवाई के दौरान आम आदमी पार्टी सरकार की आलोचना की है। शादी समारोह के दौरान मेहमानों की संख्या 200 से 50 करने पर दिल्ली हाई कोर्ट ने कहा कि इसके लिए इतना इंतजार क्यों किया गया? HC ने दिल्ली सरकार से पूछा कि शादी-समारोह में उपस्थित मेहमानों की संख्या को सीमित करने के लिए आपने 18 दिनों तक इंतजार क्यों किया? इस अवधि के दौरान COVID-19 की मृत्यु कितनी हुई? इससे पहले मंगवलार को सुनवाई के दौरान सार्वजनिक छठ पूजा करने की अनुमति देने की मांग को लेकर दायर याचिका को HC ने यह कहते हुए खारिज कर दिया था कि उत्सव मनाने के लिए लोगों का जिंदा रहना जरूरी है।
न्यायमूíत हिमा कोहली व न्यायमूíत एस प्रसाद की पीठ ने कहा था कि राजधानी दिल्ली में नागरिकों की जान की सुरक्षा सबसे ऊपर है। छठ के दौरान नदी, तालाब और मंदिर जैसी सार्वजनिक जगहों पर छठ पूजा जैसे किसी आयोजन को अनुमति देना संक्रमण बढ़ने में मदद करेगा। दुर्गा जन सेवा ट्रस्ट ने दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) के 10 नवंबर के आदेश को चुनौती दी है। ट्रस्ट ने छठ पूजा के लिए एक हजार लोगों के साथ आयोजन की अनुमति देने की मांग की थी।
अर्धसैनिक बलों के डॉक्टरों ने संभाला मोर्चा
वहीं, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गंभीर होते कोरोना के हालात से निपटने के लिए चौतरफा प्रयास तेज हो गए हैं। अर्धसैनिक बलों के डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ ने भी मोर्चा संभाल लिया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय के अनुसार अर्धसैनिक बलों के 45 डॉक्टर और 160 पैरामेडिक्स ने दिल्ली में मोर्चा संभाल लिया है। रेलवे 800 बेड के साथ कोच उपलब्ध करा रही है, जिसका स्वास्थ्य एवं आइसोलेशन सेंटर के रूप में इस्तेमाल किया जाएगा। दिल्ली में 28 अक्टूबर के बाद से संक्रमण की रफ्तार तेज हुई है। उस दिन राष्ट्रीय राजधानी में पहली बार पांच हजार से अधिक नए केस सामने आए थे। उसके बाद 11 नवंबर को नए मामलों की संख्या आठ हजार को पार कर गई। 12 नवंबर को मरने वालों की संख्या 104 पर पहुंच गई थी।
यह भी देखें: केजरीवाल की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक, कांग्रेस ने बाजार बंद करने का किया विरोध
Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो