Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    दरिया बनी दिल्ली के लिए CM केजरीवाल का एक्शन प्लान रेडी, मंत्रियों को सौंपा अलग-अलग जिलों का जिम्मा

    By Jagran NewsEdited By: Abhi Malviya
    Updated: Sat, 15 Jul 2023 09:40 PM (IST)

    CM केजरीवाल ने बाढ़ से प्रभावित छह जिलों की जिम्मेदारी अपने छह कैबिनेट मंत्रियों को सौंपी है। यमुना का जलस्तर बढ़ने से दिल्ली में पैदा हुए हालत की समीक्षा करने को लेकर शनिवार की शाम कैबिनेट मंत्रियों की आपात बैठक कर सीएम ने उनको ये जिम्मेदारी दी। जिलों की जिम्मेदारी कैबिनेट मंत्री कैलाश गहलोत सौरभ भारद्वाज आतिशी राजकुमार आनंद गोपाल राय और इमरान हुसैन को सौंपी गई है।

    Hero Image
    मुख्यमंत्री केजरीवाल ने बाढ़ से प्रभावित छह जिलों की जिम्मेदारी अपने छह कैबिनेट मंत्रियों को सौंपी है।

    नई दिल्ली, राज्य ब्यूरो। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बाढ़ से प्रभावित छह जिलों में लोगों को बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराने की जिम्मेदारी अपने छह कैबिनेट मंत्रियों को सौंपी है। यमुना का जलस्तर बढ़ने से दिल्ली में पैदा हुए हालत की समीक्षा करने को लेकर शनिवार की शाम कैबिनेट मंत्रियों की आपात बैठक कर सीएम ने उनको ये जिम्मेदारी दी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली के छह जिले बाढ़ से प्रभावित हैं, जिनकी जिम्मेदारी कैबिनेट मंत्री कैलाश गहलोत, सौरभ भारद्वाज, आतिशी, राजकुमार आनंद, गोपाल राय और इमरान हुसैन को सौंपी गई है। अब इन मंत्रियों की अपने जिले में लोगों के लिए बने राहत शिविरों में खाना, पानी, बिजली व मेडिकल समेत अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी होगी। उस जिले के अफसर संबंधित मंत्री से आदेश लेंगे और उनको ही रिपोर्ट करेंगे।

    दरअसल, यमुना का जल स्तर बढ़ने के बाद दिल्ली के कुछ इलाकों में बाढ़ जैसे हालत हो गए हैं। इससे प्रभावित लोगों को हर संभव राहत पहुंचाने को लेकर यह कदम उठाया गया है। जलभराव की चपेट में दिल्ली के इन छह जिलों के कुछ इलाके आए हैं।

    बैठक में सीएम ने यमुना का जलस्तर बढ़ने से दिल्ली के अंदर उत्पन्न स्थिति के बारे में अलग-अलग विभागों से जानकारी ली और उस पर विस्तार से चर्चा की।सभी प्रशासनिक अफसरों को लिखित आदेश जारी किया गया है।

    मुख्यमंत्री ने सभी मंत्रियों को तत्काल अपने जिलों की कमान संभालने और काम पर लग जाने का निर्देश दिया है। इन मंत्रियों को दी गई छह जिलों की जिम्मेदारी जिला मंत्री का नाम दक्षिण पूर्वी दिल्ली कैलाश गहलोत पूर्वी दिल्ली सौरभ भारद्वाज उत्तरी पूर्वी आतिशी उत्तरी दिल्ली राजकुमार आनंद मध्य दिल्ली इमरान हुसैन शाहदरा गोपाल राय

    बाढ़ राहत रसोई की शुरूआत

    आम आदमी पार्टी मुख्यालय में शनिवार को बाढ़ राहत रसोई की शुरूआत की गई। दिल्ली में 44 राहत शिविर बनाए गए हैं। आप के प्रदेश संयोजक व कैबिनेट मंत्री गाेपाल राय ने इस रसोई की शुरुआत करते हुए कहा कि इन शिविरों में आप की तरफ से संयोजक लगाए गए हैं, जो वहां रह रहे लोगों के अनुसार भोजन की जरूरतें बताएंगे और पार्टी मुख्यालय से उनके माध्यम से भोजन का पैकेट लोगों तक पहुंचाया जाएगा।

    उन्होंने कहा कि सीएम अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली सरकार के सभी कैबिनेट मंत्री और आप के विधायक बाढ़ पीड़ितों को राहत पहुंचाने का काम कर रहे हैं, जबकि भाजपा के सभी सांसद और केंद्र सरकार न जाने कहां गायब है।