Move to Jagran APP

Delhi Markets: दिल्ली के इन बाजारों में सस्ते मिलते हैं आपके जरूरत के सामान, जानिए इन मार्केट के बारे में

दिल्ली की लाइफलाइन मेट्रो कही जाती है लेकिन राजधानी में रौनक यहां बाजारों में लगती है। राजधानी में कई मुख्य बाजार हैं जहां लोग घूमने जाते हैं या शॉपिंग के लिए जाते हैं। हर बाजार की अपनी खासियत हैं क्योंकि हर बाजार किसी न किसी बात के लिए प्रसिद्ध है।

By GeetarjunEdited By: Published: Thu, 29 Sep 2022 11:20 PM (IST)Updated: Thu, 29 Sep 2022 11:20 PM (IST)
Delhi Markets: दिल्ली के इन बाजारों में सस्ते मिलते हैं आपके जरूरत के सामान, जानिए इन मार्केट के बारे में
दिल्ली के इन बाजारों में सस्ते मिलते हैं आपके जरूरत के सामान, जानिए इन मार्केट के बारे में

नई दिल्ली, जागरण डिजिटल डेस्क। दिल्ली की लाइफलाइन मेट्रो कही जाती है, लेकिन राजधानी में रौनक यहां बाजारों में लगती है। राजधानी में कई मुख्य बाजार हैं, जहां लोग घूमने जाते हैं या शॉपिंग के लिए जाते हैं। हर बाजार की अपनी खासियत हैं, क्योंकि हर बाजार किसी न किसी बात के लिए प्रसिद्ध है। यहां इलेक्ट्रिक, टेक, गैजेट्स, शापिंग, खाने-पीने वाले, कपड़े, जूते के बाजार अलग-अलग स्थानों पर हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे बाजारों के बारे में बताएंगे, जिसके बाद आपको उन बाजारों में घूमने का मन करेगा।

loksabha election banner

1. सरोजिनी नगर मार्केट (Sorojini Nagar Market)

सरोजिनी नगर मार्केट दिल्ली की बहुत फेमस मार्केट है। महिलाओं की ये सबसे पसंदीदा जगह है। यहां उनके लिए अच्छे कपड़े और अन्य सामान काफी सस्ते दामों में मिल जाते हैं। दिल्ली में रहने वाली युवतियां या महिलाएं यहां शॉपिंग करना नहीं भूलती।

ये भी पढ़ें- RSS प्रमुख भागवत को राष्ट्रपिता कहने वाले इलियास को मिली पाकिस्तान से धमकी, कहा- कर देंगे 'सर तन से जुदा'

2. गफ्फार मार्केट (Gaffar Market)

गफ्फार मार्केट नए, पुराने और चीनी मोबाइलों के लिए मशहूर है। यह मोबाइलों के पुर्जों, उन्हें ठीक कराने का अड्डा है। यहां आपको पुराने से पुराने मोबाइल का पार्ट मिल जाएगा। यहां से आप सिर्फ पुर्जे खरीदकर अपने किसी जानकार से मोबाइल को ठीक कराएं। अगर आप यहां पूरा मोबाइल ही ठीक करने को दे देते हैं, तो यहां मोबाइल के नए पुर्जे निकालकर उसमें पुराने डाल देते हैं। तो इसके लिए आपको सावधान रहना होगा।

3. नेहरू प्लेस (Nehru Place)

नेहरू प्लेस की मार्केट लैपटॉप, डेस्कटॉप या इलेक्ट्रिक से जुड़े सामानों की मरम्मत की जाती है। यहां आप खरीद-फरोख्त भी कर सकते हैं। यहां इनके दाम भी सस्ते होते हैं। लेपटॉप-डेस्कटॉप की मरम्मत या खरीद-फरोख्त के लिए दिल्लीवासी यहीं आते हैं।

4. चांदनी चौक

यह दिल्ली की सबसे बड़ी और पुरानी मार्केट में से एक है। यहां आप खाने के तरह-तरह के व्यंजनों का आनंद ले सकते हैं। शादी के लिए शापिंग भी कर सकते हैं। या फिर कैमरे खरीद सकते हैं। शादी के लिए सबसे अच्छे कपड़े आपको चांदनी चौक में मिल जाएंगे। आप चाहे बराती हों, दूल्हे या फिर दुल्हन हों। हर के लोगों के लिए भारतीय कपड़ें, पोशाकें मिल जाएंगी।

चांदनी चौक की कूचा चौधरी मार्केट में आप कैमरों की अच्छी खरीद कर सकते हैं। यहां आपको कैमरों का हर तरह का सामान भी मिल जाएगा।

ये भी पढ़ें- Ghaziabad: गाजियाबाद की महागुन मैस्कट सोसायटी में जमकर चले लाठी डंडे, देखें वीडियो

5. मजनू का टीला (Majnu Ka Tila)

इस जगह पर तिब्बती लोग बड़ी संख्या में रहते हैं। यहां आपको महंगे ब्रांड के जूतों को सस्ती कॉपी मिल जाएगी। वो भी सस्ते दामों में। साथ ही आप तिब्बती खाने के व्यंजनों का आनंद उठा पाओगे। यहां आपको हर महंगी ब्रांड की पहली कॉपी मिल जाएगी।

6. सत्य निकेतन

दिल्ली विश्वविद्यालय के दक्षिणी परिसर में स्थित वेंकटेश कॉलेज के ठीक सामने ये जगह मौजूद युवाओं के लिए काफी फेमस है। यहां आप सस्ते में कोल्ड कॉफी और पिज्जा का आनंद ले सकते हैं। यहां कई ऐसे कैफे हैं, जो पश्चिमी तर्ज पर बने हैं।

7. पालिका बाजार

यह दिल्ली की अंडर ग्राउंड मार्केट बहुत बड़ी है। यहां आपको कपड़े भी सस्ते और अच्छे मिल जाएंगे। साथ ही यह मार्केट गेमिंग कंसोल और सीडी के लिए भी जानी जाती है।

8. नई सड़क मार्केट

यह दिल्ली की सबसे बड़ी मार्केट किताबों के लिए जानी जाती है। अगर आपको कोई किताब चाहिए और आपको कहीं भी न मिले तो आप नई सड़क मार्केट चले आइए। यहां आपको हर किताब मिल जाएगी। साथ ही यहां किताब सस्ते दामों मिल जाएगी। आप चाहें तो अपनी पुरानी किताबें भी यहां बेच सकते हैं |

9. लाजपत नगर

लाजपत नगर सेंट्रल मार्केट के लिए प्रसिद्ध है, जो वस्त्र, वस्त्र, जूते, भोजनालयों, इलेक्ट्रॉनिक्स और अन्य चीजों के लिए एक लोकप्रिय खरीदारी का स्थान है। विशाल, चमचमाते शोरूम के साथ-साथ सड़क के किनारे स्टालों को खोजने की अपेक्षा करें, जो जातीय कपड़े बेचने के लिए जाने जाते हैं। आपके पास चुनने के लिए कुर्तियों के ढेर होंगे, और वे सिर्फ 150 रुपये में हैं। अच्छे स्ट्रीट फूड के साथ-साथ बढ़िया दामों पर आराम करने के लिए यह एक शानदार जगह है। डोल्मा आंटी के मोमोज ट्राई करना न भूलें। लेकिन याद रखें यह मार्केट सोमवार को बंद रहती है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.