Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    EXIT Poll: 8 में भाजपा, 2 में आप की सरकार... एक एग्जिट पोल में कांटे का मुकाबला

    Vidhan Sabha Chunav Exit Poll Result दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के एग्जिट पोल के नतीजे आ गए हैं। घोषित हुए 10 एग्जिट पोल में से आठ में BJP की सरकार बनती हुई दिखाई दे रही है तो वहीं पर दो में आम आदमी पार्टी को बहुमत मिलता हुआ दिखाई दे रहा है। जानिए किस एग्जिट पोल ने किसकी सरकार बनाई है?

    By Jagran News Edited By: Monu Kumar Jha Updated: Wed, 05 Feb 2025 08:33 PM (IST)
    Hero Image
    Delhi exit poll results: दिल्ली एग्जिट पोल 2025 में बीजेपी को बहुमत, आप को झटका।

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Delhi Exit Poll Result 2025: दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों पर वोटिंग शाम 6 बजे खत्म हो गई। चुनाव खत्म होने के बाद आठ Exit Poll में भाजपा तो दो में आप की सरकार बनते हुए दिखाई गई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    देखें किस एग्जिट पोल ने किसकी सरकार बनाई है। बता दें इससे पहले सभी मतदाताओं ने सुबह 7.00 बजे से ही अपने-अपने मतदान केंद्रों पर लाइन में लगकर अपनी बारी की प्रतीक्षा कर मतदान किया। इस दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही।

    दिल्ली विधानसभा चुनाव में Chanakya Strategies के एग्जिट पोल के मुताबिक, बीजेपी को 39 से 44 सीटें मिल सकती हैं। जबकि आम आदमी पार्टी को 25 से 28 सीटें मिलने का अनुमान है। जबकि कांग्रेस को दो से तीन सीटें मिल सकती है।

    दिल्ली चुनाव को लेकर Poll Diary के एग्जिट पोल के मुताबिक बीजेपी को भारी बुहमत मिल रहा है। सीटों की संख्या की बात करें तो 42 से 50 सीटें मिलती हुई दिख रही है। जबकि इस सर्वे के मुताबिक आम आदमी पार्टी को 18 से 25 सीटें मिल सकती हैं। वहीं पर कांग्रेस को शून्य से दो सीटें मिलने का अनुमान है।

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर आए Exit Poll में P-Marq के मुताबिक बीजेपी को 39 से 49 सीटें मिल सकती है, वहीं पर आम आदमी पार्टी को 21 से 31 सीटें मिलने का अनुमान है। इसके अलावा कांग्रेस के खाते में शून्य से एक सीट आ सकती है।

    वहीं पर WeePriside के एग्जिट पोल की अगर बात करें तो इसने दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार बनते हुए दिखाया है। इसके मुताबिक आम आदमी पार्टी को 46 से 52 सीटें मिल सकती हैं, वहीं पर दूसरी ओर बीजेपी के खाते में 18 से 23 सीटें मिल सकती है। जबकि कांग्रेस को शून्य से एक सीट मिल मिलने का अनुमान है।

    दिल्ली विधानसभा चुनाव में एग्जिट पोल के नतीजे में आम आदमी पार्टी को जोरों का झटका लगा है। Matrize के एग्जिट पोल की बात करें तो दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को 32 से 37 सीटें वहीं पर बीजेपी को 35 से 40 मिलने का अनुमान है। जबकि कांग्रेस को शून्य से एक सीट मिल सकती है। आपको बता दें यही एक इकलौता एग्जिट पोल है जहां पर BJP और AAP में कड़ी टक्कर दिखाई दे रही है।

    Times Now-JVC के एग्जिट पोल की बात करें तो दिल्ली में बीजेपी को इस बार 39 से 45 सीटें मिल सकती हैं। वहीं पर आम आदमी पार्टी को 22 से 31 सीटें मिलने का अनुमान है। जबकि कांग्रेस को शून्य से दो सीटें मिल सकती हैं।

    वहीं पर सबसे अलग Mind Brink के एग्जिट पोल के अनुसार दिल्ली में आम आदमी पार्टी इस बार फिर से सरकार बना सकती है। इस एग्जिट पोल के मुताबिक आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi party) को 44 से 49 सीटें मिल सकती हैं, जबकि बीजेपी को इस चुनाव में 21 से 25 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं पर कांग्रेस को जीरो से एक सीट मिल सकती है।

    DV Research के एग्जिट पोल के मुताबिक दिल्ली में इस बार बीजेपी (BJP) की पूर्ण बहुमत की सरकार बन सकती है। इस एग्जिट पोल के मुताबिक बीजेपी को 36 से 44 सीटें मिल सकती हैं, वहीं पर अगर आम आदमी पार्टी की बात करें तो 26 से 34 सीटें मिलने की संभावना है। वहीं पर कांग्रेस का खाता भी नहीं खुला है।

    SAS Group के एग्जिट पोल के मुताबिक दिल्ली में बीजेपी को 38 से 41 सीटें मिल सकती हैं। वहीं आप को 27 से 30 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं पर कांग्रेस को 1 से 3 सीटें मिल सकती हैं।

    यह भी पढ़ें: 'यह चौथा चुनाव है हर बार एग्जिट पोल...', Exit Poll में भाजपा की सरकार बनने पर AAP की पहली प्रतिक्रिया