विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 26, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi Election: 'केजरीवाल है नटवरलाल, दिल्ली को किया बर्बाद', शिवराज सिंह का AAP पर तीखा हमला

Published: Sun, 26 Jan 2025 09:02 PM (IST)

Delhi Election के मद्देनजर शिवराज सिंह चौहान ने करावल नगर में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने AAP पर जमकर हमला ...और पढ़ें

शिवराज सिंह चौहान ने आम आदमी पार्टी पर जमकर हमला बोला। जागरण फोटो
शिवराज सिंह चौहान ने आम आदमी पार्टी पर जमकर हमला बोला। जागरण फोटो

HighLights

  1. शिवराज सिंह चौहान ने AAP जमकर हमला बोला।
  2. शिवराज सिंह ने कहा- केजरीवाल देश के सबसे बड़े भ्रष्टाचारी।
  3. 'भ्रष्टाचार करने वालों को छोड़ा नहीं जाएगा।'

जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। Delhi Election 2025 दिल्ली में करावल नगर में जनसभा में पहुंचे शिवराज सिंह चौहान ने आम आदमी पार्टी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा मामा को करावल नगर वालों ने बुलाया और मामा देखो चले आए।

दिल्ली को कर दिया बर्बाद 

शिवराज सिंह ने कहा कि राम हर किसी के रोम-रोम में बसे हैं। अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली को धोखा व प्रदूषण दिया। केजरीवाल ने दिल्ली वालों को पानी नहीं दिया। दिल्ली में शराब की नदियां बहा दीं। अरविंद केजरीवाल नटवरलाल है, उन्होंने दिल्ली को बर्बाद कर दिया।

ऐसा कोई सगा नहीं, जिसको केजरीवाल ने ठगा नहीं

उन्होंने कहा कि ऐसा कोई सगा नहीं, जिसको केजरीवाल ने ठगा नहीं। केजरीवाल देश के सबसे बड़े भ्रष्टाचारी हैं। कहा था सत्ता में आने पर बंगला नहीं लेंगे। लेकिन सत्ता में आते ही बंगला व गाड़ी दोनों ली। अपने लिए शीशमहल बनवा लिया। भाजपा वाले केजरीवाल को गालियां नहीं देते हैं। उन्हें आम लोग गालियां देते हैं। 

यमुना में छठ मनाने से केजरीवाल ने रोका

शिवराज सिंह ने कहा प्रयागराज में लाखों श्रद्धालु डुबकी लगा रहे हैं। बताओं यमुना में कोई डुबकी लगा पा रहा है। पर्वांचल के लोगों को यमुना में छठ मनाने से केजरीवाल ने रोका। केरजीवाल के गले में हाथ डालकर जनता का पैसा निकाल लेंगे। भाजपा का एलान है कि भ्रष्टाचार करने वालों को छोड़ा नहीं जाएगा। 

यह भी पढ़ें- Delhi Chunav: 'बड़ा खतरनाक है कमल का बटन, इसके चारों तरफ कीचड़ ही कीचड़', BJP पर जमकर बरसे केजरीवाल

दिल्ली में अंधेरा छाटना है तो भाजपा को लाना होगा

उन्होंने कहा बेटियों के नाम पर संपत्ति नाम करवाने पर भाजपा ने छूट दी। केजरीवाल दिल्ली की बहनों को धोखा दे रहे हैं। शिवराज सिंह ने कहा 'एक रहोगे तो सेफ रहोगे। बंटोगे तो कटोगे।' दिल्ली में अंधेरा छाटना है तो भाजपा को लाना होगा। आठ फरवरी को दिल्ली केजरीवाल से फ्री हो जाएगी।

यह भी पढ़ें- Delhi Election: AAP कल जारी करेगी अपना घोषणा पत्र, दिल्लीवासियों के लिए हो सकते हैं कई बड़े एलान