विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 05, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

DDA Housing Scheme 2020: दिल्ली में दिसंबर में लॉन्च होगी फ्लैटों की स्कीम, आप ऐसे करें आवेदन

By JP YadavEdited By:
Published: Thu, 05 Nov 2020 11:41 AM (IST)Updated: Fri, 06 Nov 2020 07:45 AM (IST)

DDA Housing Scheme 2020 दिल्ली विकास प्राधिकरण (Delhi Development authority) आगामी दिसंबर महीने में 843 फ्लैटों की आवासीय योजना लॉन्च ...और पढ़ें

दिल्ली विकास प्राधिकरण दिसंबर में लॉन्च करेगा स्कीम।
दिल्ली विकास प्राधिकरण दिसंबर में लॉन्च करेगा स्कीम।

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में अगर आप आशियाने की चाहत रखते हैं तो यह खबर आपके बेहद काम की है। दिल्ली विकास प्राधिकरण (Delhi Development Authority) इसी साल दिसंबर में सैकड़ों फ्लैटों की योजना लॉन्च करने जा रहा है। डीडीए की यह इस साल की पहली और अंतिम आवासीय योजना होगी, क्योंकि कोरोना वायरस संक्रमण के चलते इस साल दिल्ली विकास प्राधिकरण कोई आवासीय योजना लॉन्च नहीं कर पाया। इतना ही नहीं, डीडीए इसी साल बिल्डरों की तर्ज पर बने लग्जरी फ्लैट्स और पेंट हाउस की योजना भी लाने वाला था, लेकिन कोरोना ने सारी योजनाओं पर पानी फेर दिया। बावजूद इसके अब दिल्ली विकास प्राधिकरण आगामी दिसंबर महीने में 843 फ्लैटों की आवासीय योजना लॉन्च करने जा रहा है। इस आवासीय योजना में दक्षिण दिल्ली के जसोला विहार में एचआइजी और एमआइजी फ्लैट शामिल हैं।

आवासीय योजना में आवेदन केवल ऑनलाइन स्वीकार होंगे। इसके लिए विकास प्राधिकरण की ओर से पोर्टल तैयार किया जा रहा है। पोर्टल को अगले सप्ताह तक ऑनलाइन ट्रायल के लिए उपलब्ध करा दिया जाएगा। डीडीए अधिकारियों की मानें तो इस आवासीय योजना के आवेदन फॉर्म और ब्रॉशर यानी सब कुछ सिर्फ ऑनलाइन उपलब्ध होगा। बताया जा रहा है कि दिल्ली समेत पूरे देश में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते खतरे और प्रभाव के कारण डीडीए की ओर से मैन्युअल कार्यों में लगातार कटौती की जा रही है।  डीडीए के अधिकारी राजीव गांधी ने बताया कि दिल्‍ली में लोगों को आवास उपलब्‍ध कराने की कड़ी में 843 फ्लैट लाने की योजना तैयार है। दिसंबर में यह स्‍कीम लॉन्‍च होगी।

कुल 843 फ्लैट में जसोला विहार-शाहीन बाग मेट्रो स्टेशन के पास 215 उच्च आय समूह (HIG) फ्लैट के साथ द्वारका सेक्टर 19-बी में 352 मध्य आय समूह (MIG) फ्लैट होंगे। इसके अलावा, 276 कमजोर आय वर्ग (EWS) फ्लैट द्वारका के मंगलापुरी में हैं।

ऐसे कर सकेंगे आवेदन

  • फ्लैट खरीदने के इच्छुक डीडीए की वेबसाइट के जरिये आइडी जनरेट कर आवेदन कर सकेंगे।
  • इसके बाद फ्लैटों के विकल्प और साइज चुन सकेंगे और फिर पंजीकरण शुल्क का भुगतान कर सकेंगे।
  • ड्रॉ के बाद भी अन्य प्रक्रिया ऑनलाइन के जरिये ही होगी।

 

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।