Delhi Coronavirus Vaccine: दिल्ली में अब 89 की जगह 75 केंद्रों पर होगा टीकाकरण
कोरोना के टीकाकरण के लिए देशभर में बनाए गए टीकाकरण केंद्रों की संख्या शुरुआती दौर में केंद्र सरकार द्वारा कम कर दी गई है। इससे दिल्ली में भी 14 टीकाकरण केंद्र घटाए गए हैं। इससे अब दिल्ली में 89 की जगह 75 केंद्रों पर 16 जनवरी से टीकाकरण शुरू होगा।
नई दिल्ली [राहुल चौहान]। कोरोना के टीकाकरण के लिए देशभर में बनाए गए टीकाकरण केंद्रों की संख्या शुरुआती दौर में केंद्र सरकार द्वारा कम कर दी गई है। इससे दिल्ली में भी 14 टीकाकरण केंद्र घटाए गए हैं। इससे अब दिल्ली में 89 की जगह सिर्फ 75 केंद्रों पर ही 16 जनवरी से टीकाकरण शुरू होगा।
ये 14 टीकाकरण केंद्र किए गए कम
जिले का नाम केंद्र का नाम
मध्य दिल्ली जीवन माला अस्पताल
पूर्वी दिल्ली जीवन अनमोल अस्पताल
उत्तरी दिल्ली विनायक अस्पताल
उत्तर-पश्चिमी दिल्ली राजीव गांधी कैंसर अस्पताल
शाहदरा दिल्ली राज्य कैंसर संस्थान
शाहदरा। गोयल अस्पताल एवं यूरोलाजी सेंटर
दक्षिणी दिल्ली मेड्योर अस्पताल
दक्षिण-पूर्वी दिल्ली नेहरू होम्योपैथिक कालेज
दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली भगत चंद्र अस्पताल
दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली दिव्या प्रस्था अस्पताल
पश्चिमी दिल्ली सत्यभामा अस्पताल पश्चिमी दिल्ली खेत्रपाल अस्पताल
पश्चिमी दिल्ली सहगल न्यो अस्पताल
टीकाकरण केंद्र कम करने के बाद किस जिले में अब कितने केंद्र
जिले का नाम केंद्रों की संख्या
मध्य दिल्ली 9
नई दिल्ली 7
पूर्वी दिल्ली 5
उत्तरी दिल्ली 4
उत्तर-पूर्वी 2
उत्तर-पश्चिमी दिल्ली 9
शाहदरा 6
दक्षिणी दिल्ली 8
दक्षिण-पूर्वी दिल्ली 9
दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली 7
पश्चिमी दिल्ली 9
दिल्ली सरकार सभी को मुफ्त में दे कोविड वैक्सीन : कांग्रेस
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौधरी ने केजरीवाल सरकार से मांग की है कि दिल्ली में सभी दो करोड़ लोगों को निशुल्क वैक्सीन दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि वैक्सीन मुफ्त दिए जाने को लेकर दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने दो जनवरी को घोषणा की थी जबकि अब मुख्यमंत्री पीछे हट गए हैं और गेंद केंद्र सरकार के पाले में डालकर कह रहे है कि वैक्सीन सभी देशवासियों को मुफ्त में लगाई जाए। अनिल चौधरी ने मंगलवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा कि तीन लाख स्वास्थ्य कर्मी और छ: लाख फ्रंटलाइन वर्कर के टीकाकरण का खर्च उठाने का निर्णय लिया है जबकि 95 फीसद आबादी को मुफ्त वैक्सीन देने से हाथ खड़ा कर लिया गया है।
Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो