विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिल्ली कांग्रेस को लगा एक और झटका, 30 साल से पार्टी के स्तंभ रहे इस नेता ने दिया इस्तीफा

Published: Thu, 02 May 2024 02:49 PM (IST)

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमिटी को भेजे अपने इस्तीफे में बिधूड़ी ने लिखा कि वह कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से ...और पढ़ें

दिल्ली कांग्रेस के पूर्व महासचिव ओमप्रकाश बिधूड़ी ने भी अपना इस्तीफा भेज दिया।
दिल्ली कांग्रेस के पूर्व महासचिव ओमप्रकाश बिधूड़ी ने भी अपना इस्तीफा भेज दिया।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। कांग्रेस सरकार में 15 साल मंत्री रहे राजकुमार चौहान के इस्तीफे के बाद नेताओं का पार्टी छोड़ने के सिलसिला थम नहीं रहा है। इसके बाद अरविंदर सिंह लवली ने प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। वहीं दो अन्य विधायकों ने भी पार्टी छोड़ दिया। वहीं गुरुवार को दिल्ली कांग्रेस के पूर्व महासचिव ओमप्रकाश बिधूड़ी ने भी अपना इस्तीफा भेज दिया। 

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमिटी को भेजे अपने इस्तीफे में बिधूड़ी ने लिखा कि वह कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहे हैं। उन्होंने लिखा कि वह पिछले 30 साल से दिल्ली में कांग्रेस के लिए काम करते आ रहे हैं और इस दौरान वह कई पदों पर कार्यरत रहे। इसके लिए मैं कांग्रेस नेतृत्व का धन्यवाद करता हूं। 

आप से गठबंधन के खिलाफ थे बिधूड़ी

बिधूड़ी ने लिखा कि वह दिल्ली में इस लोकसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी के साथ किए गए गठबंधन के खिलाफ हैं। इस कारण वह कांग्रेस की सदस्यता से इस्तीफा देते हैं। बता दें, ओमप्रकाश बिधूड़ी पेशे से सुप्रीम कोर्ट में वकील भी हैं। लवली के इस्तीफे के बाद से यह खबर आई थी कि दिल्ली कांग्रेस के कई ऐसे नेता हैं जो इस्तीफा दे सकते हैं। 

ये भी पढ़ेंः Delhi Weather: पहाड़ों की ठंडी हवाओं से गिरा दिल्ली का पारा, जानें आज कैसा रहनेवाला है राजधानी का मौसम

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।