विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi Weather: पहाड़ों की ठंडी हवाओं से गिरा दिल्ली का पारा, जानें आज कैसा रहनेवाला है राजधानी का मौसम

Published: Thu, 02 May 2024 06:00 AM (IST)Updated: Thu, 02 May 2024 07:29 AM (IST)

दिल्ली वासियों के लिए मई की शुरुआत खासी राहत भरी रही। दिन भर धूप खिली रहने के बावजूद तेज हवाओं ...और पढ़ें

पहाड़ों की ठंडी हवाओं से गिरा दिल्ली का पारा।
पहाड़ों की ठंडी हवाओं से गिरा दिल्ली का पारा।

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दिल्ली वासियों के लिए मई की शुरुआत खासी राहत भरी रही। दिन भर धूप खिली रहने के बावजूद तेज हवाओं ने तापमान बढ़ने नहीं दिया। आलम यह रहा कि पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी और वर्षा की ठंडक से बुधवार को दिल्ली के अधिकतम तापमान में खासी कमी देखने को मिली।

बुधवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम 33.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मंगलवार को यह 36.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 21.0 डिग्री रिकार्ड हुआ। हवा में नमी का स्तर 49 से 15 प्रतिशत रहा।

तापमान फिर से बढ़ेगा

क्षेत्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया, ''दिल्ली की ओर आने वाली हवा उत्तर पश्चिमी या पश्चिमी दिशा से आ रही है। यह हवा अपने साथ वहां की ठंडक भी लेकर आ रही है। बृहस्पतिवार से राजधानी में तापमान फिर से बढ़ने लगेगा और 37 डिग्री तक पहुंच जाएगा। शनिवार को यह 40 डिग्री तक पहुंच जाएगा।"

गुरुवार को आसमान रहेगा साफ

मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को आसमान साफ रहने और दिन के दौरान 35 से 45 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान लगाया है। न्यूनतम और अधिकतम तापमान क्रमश: 21 और 37 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। शनिवार को आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे और रात में हल्की बरसात भी हो सकती है।

ये भी पढ़ेंः डार्कवेब में ‘गुम’ हो गई दिल्ली पुलिस की जांच, दो स्कूलों को मिली धमकी के ईमेल का नहीं लग सका पता

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।