विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 20, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi CM Rekha Gupta: शालीमार बाग ने दिल्ली को दूसरी बार दिया सीएम, जानिए पहली बार था कौन?

Published: Thu, 20 Feb 2025 10:38 AM (IST)

Delhi CM Rekha Gupta रेखा गुप्ता हरियाणा मूल की तीसरी मुख्यमंत्री होंगी। इससे पहले सुषमा स्वराज और उनके बाद अरविंद ...और पढ़ें

सीएम चुने जाने के बाद अभिवादन करतीं रेखा गुप्ता। फोटो- जागरण
सीएम चुने जाने के बाद अभिवादन करतीं रेखा गुप्ता। फोटो- जागरण

HighLights

  1. सुषमा और केजरीवाल के बाद रेखा हरियाणा मूल की तीसरी सीएम
  2. सुबह ग्यारह बजे से दोपहर एक बजे तक होगा विकसित शपथ ग्रहण समारोह
  3. कार्यक्रम के बाद केंद्रीय सचिवालय में जाकर नए सीएम व मंत्री संभालेंगे पद
  4. शपथ ग्रहण करने का कार्यक्रम लगभग 30 मिनट में पूरा होगा

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली की भावी मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) के शपथ ग्रहण को लेकर रामलीला मैदान में मंच पूरी तरह से तैयार हो चुका है। सुबह ग्यारह बजे से दोपहर एक बजे तक विकसित शपथ ग्रहण समारोह चलेगा। इसमें रेखा गुप्ता के साथ दिल्ली कैबिनेट के छह मंत्री भी शपथ लेंगे। शालीमार बाग से विधायक रेखा गुप्ता दिल्ली की नई सीएम होंगी।

यह दूसरा अवसर है, जब शालीमार बाग विधानसभा से विधायक को दिल्ली का मुख्यमंत्री बनने का अवसर मिला है। वर्ष 1996 में शालीमार बाग से विधायक साहिब सिंह वर्मा दिल्ली के मुख्यमंत्री बने थे। वर्ष 1993 में हुए विधानसभा चुनाव में मदनलाल खुराना दिल्ली के मुख्यमंत्री चुने थे, लेकिन कुछ समय बाद मदनलाल खुराना ने त्यागपत्र दे दिया था, इसके बाद साहिब सिंह वर्मा मुख्यमंत्री चुने गए थे।

सीएम के साथ ही छह अन्य मंत्रियों को भी एलजी वीके सक्सेना द्वारा शपथ दिलाई जाएगी। इस पूरे कार्यक्रम को रामलीला मैदान के बाहर भीतर के साथ दिल्ली में विभिन्न स्थान पर एलसीडी के माध्यम से लाइव दिखाया जाएगा।

इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर अन्य दिग्गज नेताओं व प्रमुख हस्तियां शामिल होंगे। एक लाख से अधिक लोग शपथ ग्रहण समारोह के गवाह बनेंगे। हर वर्ग के लोगों के साथ दिल्ली की जनता भी इसमें शामिल होंगी।

ये भी पढ़ें-

Delhi CM Rekha Gupta: हरियाणा के जींद की बेटी, तो चरखीदादरी की बहू हैं सीएम रेखा गुप्ता; देखें यादगार तस्वीरें

शपथ ग्रहण समारोह की टाइमलाइन

  • दिल्ली के शपथ ग्रहण समारोह सुबह 10.30 बजे से आरंभ होगा। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए लोगों को समय से पहले ही स्थान ग्रहण करने की हिदायत दी गई है।
  • समारोह में आने वाले अतिथियों को 11 बजे से पूर्व अपना स्थान ग्रहण करना होगा।
  • 11 बजे से दोपहर 12 बजे: आमंत्रित विशिष्ट अतिथि स्थान ग्रहण करेंगे।
  • 12 बजे तक शपथ लेने वाले मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री व अन्य मंत्री समारोह स्थल पहुंचेंगे
  • 12.15 बजे एलजी का आगमन
  • 12.20 बजे केंद्रीय गृह मंत्री, अन्य केंद्रीय मंत्री और एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री का आगमन
  • 12.25 बजे प्रधानमंत्री का आगमन
  • 12.30 बजे राष्ट्रगान
  • 12.35 बजे शपथ ग्रहण
  • 12:35 से 12:40 तक एलजी वी के सक्सेना सीएम और उनके मंत्रिमंडल को पद की गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी

20 कंपनी अर्द्ध सैनिक जवान संभाल रहे सुरक्षा व्यवस्था

रामलीला मैदान में बृहस्पतिवार को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह के लिए दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के अभूतपूर्व बंदोबस्त किए हैं। मंगलवार को पहले दिल्ली सचिवालय में मुख्य सचिव की अध्यक्षता में दिल्ली पुलिस के आला अधिकारियों के अलावा निगम कमिश्नर, फायर डायरेक्टर, पीडब्ल्यूडी, जलबोर्ड, डेसू, डीडीए व गृह विभाग आदि के अधिकारियों की घंटों बैठक हुई उसके बाद बुधवार को सभी की जिम्मेदारी तय कर दी गई।

शपथ ग्रहण समारोह में करीब एक लाख लोगों के आने के दावे किए जा रहे हैं। हालांकि दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी का कहना है कि मैदान की क्षमता 50 हजार लोगों की ही है। इसलिए इतने लोगों को ही प्रवेश दी इजाजत दी जाएगी। अन्य लोग मैदान के बाहर से समारोह में शामिल होने के साक्षी बन सकेंगे, उनके लिए जगह-जगह एलईडी स्क्रीन लगाए गए हैं।

मैदान के अंदर और बाहर सुरक्षा के इतने सख्त इंतजाम किए गए हैं जिससे कोई परिंदा भी पर नहीं मार सकेगा। सुरक्षा व्यवस्था में करीब 20 हजार अर्द्ध सैनिक बलों के अलावा मध्य जिले के 2000 से अधिक कर्मियों की तैनाती रहेगी। सभी 15 जिले से भी डीसीपी, एडिशनल डीसीपी, एसीपी व इंस्पेक्टरों की मांग की गई है जिन्हें सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। 30 से अधिक डीसीपी व एडिशनल डीसीपी की तैनाती रहेगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।