हमले के बाद पहली बार जनता के सामने पहुंचीं CM रेखा, पत्रकारों के बैग भी हुए चेक; चप्पे-चप्पे पर पैनी नजर
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता हमले के बाद पहली बार सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल हुई हैं। पूर्वी दिल्ली के गांधी नगर में अशोक बाजार के 50 साल पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भाग लेंगी। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं अर्धसैनिक बल और दिल्ली पुलिस तैनात हैं।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली में जनसुनवाई के दौरान हुए हमले के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता आज (शुक्रवार) को पहली बार एक कार्यक्रम में शामिल हुई हैं।
गांधी नगर से विधायक अरविंद लवली ने कहा कि रेखा गुप्ता जब से सीएम बनी हैं दिल्ली का बेहतर विकास हो रहा है। सीएम पर कायराना हमला हुआ। वीरवार को मैं सीएम हाउस गया और कहा गांधी नगर बाजार फिर कभी आ जाना। अभी आप अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दीजिए। इस पर सीएम ने कहा मैं जनता के लिए काम करने वाली सीएम हूं। स्वास्थ्य बाद में देखा जाएगा।
केंद्रीय राज्यमंत्री हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि भाजपा सरकार बनने के बाद हर क्षेत्र का विकास हो रहा है। आप सरकार ने दिल्ली में कुछ नहीं किया। दिल्ली को नए अस्पताल मिलेंगे।
बताया गया कि पूर्वी दिल्ली में गांधी नगर के अशोक बाजार को 50 साल पूरे हो गए हैं। इसी को लेकर कार्यक्रम रखा गया है। कुछ ही देर में सीएम कार्यक्रम में पहुंचेंगी। वहीं, यमुनापार विकास बोर्ड के चेयरमैन अरविंदर लवली पहुंच गए हैं।
हमला होने के बाद सीएम पहली बार सावर्जनिक कार्यक्रम में आ रही हैं। वहीं, हमले के बाद सीएम के कार्यक्रम की सुरक्षा भी कड़ी है। अर्धसैनिक बल व दिल्ली पुलिस तैनात है।
यह भी पढ़ें- क्या फिर संसद भवन पर हमले की कोशिश? रेलभवन की तरफ से दीवार कूद गरुड़ द्वार पहुंचा संदिग्ध; पुलिस ने 2 आरोपी दबोचे
बताया कि अशोक बाजार की पूरी सड़क बंद है। इस रोड पर जुड़ रही सभी गलियों को रस्सी लगाकर बंद किया हुआ है। पुलिस ने कई मीडिया वालों के बैग की भी जांच की। लंच बॉक्स तक खोलकर देखे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।