विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 20, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Rekha Gupta Attacked: 'कोई आम व्यक्ति कितना सुरक्षित?', दिल्ली CM पर हमले को लेकर क्या बोली AAP-कांग्रेस

Published: Wed, 20 Aug 2025 10:42 AM (IST)

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर जनसुनवाई के दौरान हमला हुआ जिसके बाद आरोपी को हिरासत में ले लिया गया ...और पढ़ें

दिल्ली में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की फाइल फोटो। सौजन्य- एक्स
दिल्ली में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की फाइल फोटो। सौजन्य- एक्स

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Delhi CM Rekha Gupta Attacked : दिल्ली में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमला करने की घटना सामने आई है। यह वाकया तब हुआ जब वह सिविल लाइंस स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान कर रही थीं, इसी दौरान एक शख्स ने उन पर हमला कर दिया। दिल्ली पुलिस ने आरोपी राजेश खिमजी सकरिया को हिरासत में ले लिया है। सीएम पर हमले के बाद राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। 

दिल्ली सीएम पर हमले को लेकर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने दिल्लीवासियों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि जब दिल्ली की मुख्यमंत्री ही सुरक्षित नहीं हैं तो कोई आम आदमी कितना सुरक्षित है?

लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई स्थान नहीं- AAP

वहीं, आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेता और दिल्ली विधानसभा की नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने सीएम पर हमले की निंदा करते हुए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर कहा, "दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हुआ हमला बेहद निंदनीय है। लोकतंत्र में असहमति और विरोध की जगह होती है, लेकिन हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है। उम्मीद है कि दिल्ली पुलिस दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करेगी। आशा है मुख्यमंत्री पूरी तरह सुरक्षित हैं।"

इसी क्रम में आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भी सीएम पर हमले की निंदा की है।

यह भी पढ़ें- Delhi CM Rekha Gupta Attacked: दिल्ली की CM रेखा गुप्ता पर हमला, जनसुनवाई के दौरान मचा हड़कंप; हिरासत में आरोपी

यह भी पढ़ें- कौन है CM रेखा गुप्ता पर हमला करने वाला आरोपी? कागज फेंके, फिर हाथ पकड़कर खींचा... पूछताछ में खुलेगा राज

भाजपा ने राजनीतिक साजिश का आरोप लगाया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा है कि कुछ मीडिया वाले सीएम को थप्पड़ मारे जाने की बात कह रहे हैं जो गलत जानकारी है। कैबिनेट मंत्री प्रवेश वर्मा और मुख्य सचिव धर्मेंद्र मुख्यमंत्री कार्यालय पहुंचे हैं। वर्मा ने मामले की कड़ी निंदा की है।