विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 11, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi MCD Election: अरविंद केजरीवाल बोले- 'एमसीडी चुनाव में 20 सीटों पर सिमट जाएगी BJP, कहो तो लिख कर दे दूं'

By Jagran NewsEdited By: JP Yadav
Published: Fri, 11 Nov 2022 09:09 AM (IST)Updated: Fri, 11 Nov 2022 12:11 PM (IST)

Delhi MCD Election 2022 दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार सुबह केजरीवाल की 10 गारंटी का ऐलान किया। पहले ...और पढ़ें

दिल्ली के सीएम मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की फोटो।
दिल्ली के सीएम मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की फोटो।

नई दिल्ली, जागरण डिजिटल डेस्क। Delhi MCD Election 2022 : आगामी 4 दिसंबर को होने वाले दिल्ली नगर निगम चुनाव 2022 के मद्देनजर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को 'केजरीवाल की 10 गारंटी' की घोषणा की। इस मौके उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी इस चुनाव में सिर्फ 20 सीटों पर सिमट जाएगी।

AAP जीतेगी नगर निगम चुनाव

वहीं, 10 गारंटी को दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी का घोषणा माना जा रहा है। 'केजरीवाल की 10 गारंटी' का ऐलान करने के दौरान अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हम नगर निगम चुनाव जीतेंगे और भाजपा हारेगी।

केजरीवाल की 10 गारंटी

  1. दिल्ली को सुंदर बनाएंगे
  2. कूड़े के पहाड़ को खत्म करेंगे
  3. भ्रष्टाचार मुक्त दिल्ली नगर निगम
  4. आवारा पशुओं से मुक्ति
  5. पार्किंग की समस्या से निजात दिलाएंगे
  6. सड़कों दुरुस्त करेंगे
  7. कर्मचारियों को नियमित करेंगे
  8. कारोबारियों को राहत देंगे, लाइसेंस प्रक्रिया आसान करेंगे
  9. रेहड़ी-पटरी वालों के लिए अलग जोन होगा तैयार
  10. दिल्ली को पार्कों की नगरी बनाएंगे, पार्कों का विकास किया जाएगा। 

गौरतलब है कि इससे पहले पंजाब और गोवा विधानसभा चुनाव 2022 के दौरान भी अरविंद केजरीवाल ने गारंटी का ऐलान किया था। इसी तरह का ऐलान वह गुजरात और हिमाचल प्रदेश चुनाव में भी कर चुके हैं। इन गारंटी में लोकलुभावना योजनाओं का जिक्र किया जाता है।

अरविंद केजरीवाल पर भाजपा का हमला

उधर, बृहस्पतिवार को 'केजरीवाल की 10 गारंटी' की घोषणा नहीं होने पर भाजपा का कहना है कि आम आदमी पार्टी (आप) गारंटी देकर उसे पूरा नहीं करती है। दिल्ली की जनता अब उसकी झूठ को अच्छी तरह समझ गए हैं, इसलिए वह नगर निगम चुनाव में गारंटी देने को लेकर असमंजस में है।

प्रेसवार्त में की गई AAP सरकार की आलोचना

दक्षिणी दिल्ली के सांसद रमेश बिधूड़ी ने कहा कि जनता को गारंटी देने वाले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया अब इससे बच रहे हैं क्योंकि उनकी विश्वसनीयता सबके बीच उजागर हो चुकी है। भाजपा अपने वचन निभाने के लिए हमेशा प्रतिबद्ध रही है। प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि भाजपा ने एकात्म मानववाद को अपनाया है।

Delhi MCD Election: दिल्ली MCD चुनाव में मायावती की पार्टी BSP की एंट्री, पढ़िये- किसके बिगड़ेंगे समीकरण?

Delhi MCD Election 2022: दिल्ली में मतदाता सूची में शुरू हुआ संशोधन कार्य, आनलाइन-आफलाइन करें आवेदन

v