विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 11, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi MCD Election: दिल्ली MCD चुनाव में मायावती की पार्टी BSP की एंट्री, पढ़िये- किसके बिगड़ेंगे समीकरण?

By Jp YadavEdited By:
Published: Fri, 11 Nov 2022 10:27 AM (IST)Updated: Fri, 11 Nov 2022 10:40 AM (IST)

Delhi MCD Election 2022 दिल्ली नगर निगम चुनाव 2022 में बहुजन समाज पार्टी ने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी करके ...और पढ़ें

बहुजन समाज पार्टी ने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की।
बहुजन समाज पार्टी ने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की।

नई दिल्ली, जागरण डिजिटल डेस्क। दिल्ली नगर निगम चुनाव 2022 (Delhi MCD Election 2022) का बिगुल बज चुका है। फिलहाल नामांकन प्रक्रिया जारी है और इसकी अंतिम तारीख 14 नवंबर है। इस बीच दिल्ली की प्रमुख पार्टियों (आम आदमी पार्टी, भाजपा और कांग्रेस) को टक्कर देने के लिए मायावती की बहुजन समाज पार्टी (Bahujan Samaj Party) ने भी एंट्री मार दी है।

BSP ने दिल्ली नगर निगम के 250 वार्ड में से 31 वार्ड पर उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है। इनमें सदर बाजार वार्ड और करोल बाग वार्ड भी शामिल हैं। माना जा रहा है कि BSP न सिर्फ AAP बल्कि भाजपा और कांग्रेस के मतदाताओं में भी सेंधमारी करेगी।

मिली जानकारी के मुताबिक, BSP अपनी सुविधा और जीत को देखते हुए कई और वार्ड पर अपने उम्मीदवारों को उतारेगी। इसमें कोई शक नहीं है कि बहुजन समाज पार्टी का दिल्ली में जनाधार है। ऐसे में भाजपा और आम आदमी पार्टी के साथ कांग्रेस को भी BSP नुकसान पहुचा सकती है।

सदर बाजार वार्ड से ज्योति डोका लड़ेंगी चुनाव

बताया जा रहा है कि दिल्ली नगर निगम चुनाव 2022 के लिए BSP ने 31 उम्मीदवारों की सूची जारी की है। इनमें सदर बाजार वार्ड 72 से ज्योति डोका के अलावा करोलबाग वार्ड 83 से नीलम का नाम सामने आया है। इसके अलावा, अलीपुर वार्ड -4 से कुसुम कोहली को BSP ने चुनाव मैदान में उतारा है।

देखिये पूरी लिस्ट

  • कुसुम कोहली - अलीपुर वार्ड 4
  • प्रभा देवी -रिठाला वार्ड 23  
  •  श्याम सुंदर -शाहबाद डेयरी वार्ड 28 
  • आईशा -बवाना वार्ड 30
  • सुमनलता -मुंडका वार्ड- 34 
  • सतपाल सिंह नाहर - अमन विहार वार्ड 41  
  • हेमंत गंगवाल - मंगोलपुरी वार्ड 42
  • सुनैना- सुलतानपुरी-ए वार्ड 43
  • उषा- नावरिया - मंगोलपुरी-बी वार्ड 50
  • जय सिंह शास्त्री - नगर वार्ड 70
  • ज्योति डोका- सदर बाजार वार्ड 72
  • नीलम -करोलबाग वार्ड 83
  • मिश्रीलाल कोरवाल- मादीपुर वार्ड 93  
  • संगीत- जनकपुरी साउथ वार्ड 104
  • राम अवतार- विकास नगर 109
  • बबीता- कुंवर सिंह नगर वार्ड 110
  • रमेश प्रसाद यादव- बपरौला वार्ड 111
  • सुमन (कृष्णा) ठाकुर - सैनिक एन्कलेव वार्ड 112
  • जगदीश मेहरा- छावला वार्ड 125
  • लीलावती मेहरा - इसापुर वार्ड 126
  • ओमप्रकाश- नजफगढ़ वार्ड 127
  • राम बरन दोहरे- रोशनपुरा वार्ड 129
  • सुदेश वती- महाराम एन्कलेव वार्ड 137
  • सुमनतला तंवर- भाटी वार्ड 158
  • परीक्षित- गोविंदपुरी वार्ड 176
  • सतीश सिंह- न्यू अशोक नगर 190
  • निशा मित्तल- कोण्डली वार्ड से 193
  • राजरानी कर्दम- घड़ौली वार्ड 194
  • कमलेश- गोकलपुर वार्ड 239
  • रजनी देवी- करावल नगर ईस्ट वार्ड 241
  • नरेंद्र सिंह- करावल नगर वेस्ट वार्ड 248