Move to Jagran APP

Delhi: आनंद विहार ISBT पर बस में लूटपाट, 16 यात्रियों को बनाया बंधक; चार बदमाश गिरफ्तार

आनंद विहार बस अड्डे के बाहर से दिनदहाड़े बदमाशों ने फिल्मी अंदाज में यात्रियों को बहला फुसलाकर मिनी बस में अगवा कर लिया। चलती बस में 16 यात्रियों को धरा-धमकाकर लूटपाट की विरोध करने पर यात्रियों को पीटा।

By SHUZAUDDIN SHUZAUDDINEdited By: GeetarjunPublished: Sat, 08 Apr 2023 08:40 PM (IST)Updated: Sat, 08 Apr 2023 08:40 PM (IST)
आनंद विहार बस अड्डे पर बस में लूटपाट, 16 यात्रियों को बनाया बंधक; चार बदमाश गिरफ्तार

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। आनंद विहार बस अड्डे के बाहर से दिनदहाड़े बदमाशों ने फिल्मी अंदाज में यात्रियों को बहला फुसलाकर मिनी बस में अगवा कर लिया। चलती बस में 16 यात्रियों को धरा-धमकाकर लूटपाट की, विरोध करने पर यात्रियों को पीटा। बस जब शास्त्री पार्क फ्लाईओवर पहुंची तो यात्रियों ने शोर मचा दिया, वहां से गुजर रहे पुलिस टीम ने आवाज सुनकर किसी तरह से बस को रूकवाया।

loksabha election banner

पुलिस देखते ही बदमाश घबरा गए, भागने की कोशिश करने लगे। पुलिस ने बस चालक व उसके तीन साथियों को गिरफ्तार किया। आरोपितों की पहचान लोनी निवासी चालक सत्यपाल सिंह, गाजीपुर गांव निवासी विपिन शर्मा व मनोज कुमार और खिचड़ीपुर गांव निवासी दीपू के रूप में हुई है।

लूट का सामान बरामद

शास्त्री पार्क थाना पुलिस ने बिनीत कुमार नाम के यात्री की शिकायत पर अपहरण, लूट की धारा में प्राथमिकी पंजीकृत की है। बदमाशों के पास से लूट का माल भी बरामद कर लिया है।

बस में यात्रियों को बैठाया

पीड़ित ने पुलिस को बताया कि इस वर्ष उसने इस वर्ष 12वीं की परीक्षाएं दी हैं और झारखंड के जामताड़ा का रहने वाला है। उसके चाचा का बेटा रोहिणी में रहता है। वह शुक्रवार दोपहर को जामताड़ा से आनंद विहार पहुंचा, बस अड्डे के बाहर खड़ा होकर वाहन का इंतजार कर रहा था। तभी एक मिनी बस आकर रूकी और उसमें से दो युवक नीचे उतरे और बस रोहिणी जाने की बात कहकर युवक को उसमें बैठा लिया।

इसके बाद आरोपितों ने बस फरीदाबाद, राजस्थान, बाहरी दिल्ली, रोहिणी जाने की बात कहकर कई महिला व पुरुष सवारियों को बस में धोखे से बैठा लिया। जब सवारियों ने बस में आपस में बात की तो उन्हें बस चालक व उसके साथियों पर शक हुआ, क्योंकि बस पर आनंद विहार से पुरानी दिल्ली लिखा हुआ था।

यात्रियों ने बस से उतरने का प्रयास किया तो बदमाशों ने उन्हें बंधक बना लिया, चलती बस में लूटपाट की। जिसने विरोध किया उसे पीट दिया। हरियाणा जाने वाली दो सवारियों से सामान लूटकर उन्हें शाहदरा के पास उतार दिया। बाकी यात्रियों को उतरने नहीं दिया।

बस जब शास्त्री पार्क पहुंची तो यात्रियों ने पुलिस टीम को देखकर शोर मचा दिया। एसआई परवेश कुमार, हेड कांस्टेबल रहीस व अन्य ने बस को रूकवाया और चारों बदमाशों को गिरफ्तार किया। पुलिस पकड़े गए बदमाशों का आपराधिक रिकार्ड खंगाल रही है।

बस में लूटपाट की पुरानी वारदात की क्रोनोलॉजी

28 फरवरी 2023 : नंद नगरी इलाके में मिनी बस में यात्रियों से लूट, विरोध करने पर एक युवक पर चाकू से हमला।

11 नवंबर 2022 : कल्याणपुरी इलाके में चलती मिनी बस में चाकू की नोक पर बदमाशों ने 11 यात्रियों से की लूट।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.