विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi: डिप्टी CM मनीष सिसोदिया के दफ्तर पर CBI का छापा, बोले- बच्चों की शिक्षा के लिए ईमानदारी से किया काम

By Jagran NewsEdited By: Abhi Malviya
Published: Sat, 14 Jan 2023 04:09 PM (IST)Updated: Sat, 14 Jan 2023 05:02 PM (IST)

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के दफ्तर पर सीबीआई का छापा पड़ा है। इसकी जानकारी सबसे पहले मनीष सिसोदिया ने ...और पढ़ें

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के दफ्तर पर सीबीआई का छापा पड़ा है।
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के दफ्तर पर सीबीआई का छापा पड़ा है।

नई दिल्ली, एएनआई। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के घर पर सीबीआई का छापा पड़ा है। इसकी जानकारी सबसे पहले मनीष सिसोदिया ने खुद दी है। मनीष सिसोदिया ने ट्वीट करते हुए कई गंभीर आरोप लगाए है। सिसोदिया ने कहा कि उन्होंने ईमानदारी से दिल्ली के बच्चों के लिए शिक्षा का काम किया है। 

मनीष सिसोदिया ने इस छापेमारी को लेकर कहा है कि सीबीआई का दफ्तर में स्वागत है। उन्होंने आगे लिखा कि सीबीआई उनके घर पर भी छापा मार चुकी है। उनके गांव भी पहुंच चुकी है। मनीष सिसोदिया ने लिखा की सीबीआई को उनके खिलाफ ना कुछ मिला है, ना कुछ मिलेगा। मनीष सिसोदिया ने कहा कि उन्होंने कुछ गलत नहीं किया है। उन्होंने ईमानदारी से बच्चों की शिक्षा के लिए काम किया है। 

 

बता दें कि दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने कथित आबकारी घोटाले की सीबीआई जांच की सिफारिश की थी। एजेंसी ने सिसोदिया समेत कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सीबीआई ने इस मामले के संबंध में AAP नेता से कई घंटे पूछताछ की थी और उनके आधिकारिक आवास पर छापे मारे थे।

चुनाव में भी गूंजा था आबकारी घोटाले का मामला

हाल ही में हुए नगर निगम चुनाव में भी आबकारी घोटाले का मामला गूंजा था। इस दौरान भाजपा की ओर से कई मनीष सिसोदिया पर कई आरोप लगाए गए थे। मनीष सिसोदिया ने सबी आरोपों को सिरे से खारि किया था। भाजपा ने दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन के खिलाफ भी हमला बोला था। 

भाजपा के अलावा कांग्रेस की ओर से भी आम आदमी पार्टी पर कई आरोप लगाए गए थे। आबकारी नीति को लेकर दिल्ली की राजनीतिक गलियारों में हलचल मची रही थी। चुनाव के बाद भी विपक्षी राजनीतिक दलों की ओर से इस मुद्दे पर आप के खिलाफ लगातार हमला बोला जा रहा है। 

यह भी पढ़ें- Manish Sisodia CBI Raid: हापुड़ में मनीष सिसोदिया के गांव में CBI ने मारा छापा, चाचा से की पूछताछ

 

यह भी पढ़ें- CM केजरीवाल को रिकवरी नोटिस पर बिफरे सिसोदिया, बोले- अधिकारियों का दुरुपयोग कर रहे उपराज्यपाल