विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भाजपा का दावा: तिहाड़ जेल में मनीष सिसोदिया की जान को खतरा, बढ़ाई जाए सुरक्षा

By Jagran NewsEdited By: Abhishek Tiwari
Published: Thu, 09 Mar 2023 12:47 PM (IST)Updated: Thu, 09 Mar 2023 01:07 PM (IST)

Delhi Politics दिल्ली सरकारी की नई आबकारी नीति में घोटाले की जांच में फंसे मनीष सिसोदिया फिलहाल तिहाड़ जेल में ...और पढ़ें

भाजपा का हमला- सिसोदिया की गिरफ्तारी से खुली केजरीवाल सरकार के भ्रष्टाचार की पोल
भाजपा का हमला- सिसोदिया की गिरफ्तारी से खुली केजरीवाल सरकार के भ्रष्टाचार की पोल

नई दिल्ली, राज्य ब्यूरो। भाजपा का कहना है कि शराब घोटाले में दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के बाद भ्रष्टाचारियों में दहशत है। दिल्ली भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि शराब घोटाले के मास्टरमाइंड तक अब जांच पहुंच रही है, जिससे आम आदमी पार्टी (आप) में घबराहट है। वह जांच को प्रभावित करने के लिए दबाव बनाने की कोशिश कर रही है। आप के नेता तिहाज़ जेल में सिसोदिया की जान को खतरा होने की बात कह रहे हैं।

सिसोदिया जानते हैं केजरीवाल के कई राज- भाजपा

प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि सिसोदिया के पास मुख्यमंत्री व अन्य आप नेताओं के कई राज हैं। आशंका है कि सच छिपाने के लिए आप नेता उप मुख्यमंत्री कि हत्या की साजिश रच रहे हैं। दिल्ली सरकार की जेल में यदि पूर्व उपमुख्यमंत्री की जान को खतरे की बात कही जा रही है तो यह गंभीर विषय है। इसे गंभीरता लेते हुए उनकी सुरक्षा बढ़ाई जानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचारियों को पहले गाली देने वाले आप के नेता अब उन्हें गले लगा रहे हैं। उनसे शराब घोटाले की जांच व कार्रवाई के विरोध में पत्र लिखवा रहे हैं। नौ अलग-अलग नेताओं ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर सिसोदिया की गिरफ्तारी का विरोध किया है। पत्र लिखने वालों पर भी भ्रष्टाचार के मामले चल रहे हैं।

भ्रष्टाचरियों का एक समूह जांच एजेंसियों पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहा है, जिसमें वह सफल नहीं होंगे। भ्रष्ट लोगों को अवश्य सजा मिलेगी। जांच एजेंसियों को बिना किसी दबाव में आए शराब घोटाले की निष्पक्ष जांच कर इसके साजिशकर्ता को पकड़ना चाहिए। दिल्ली में भ्रष्टाचार करने वाले एक-एक करके सामने आ रहे हैं। अदालत से उन्हें जमानत नहीं मिल रही है।

Also Read-

Delhi: मनीष सिसोदिया से आज फिर पूछताछ के लिए तिहाड़ जेल पहुंची ED, शराब घोटाले को लेकर होंगे सवाल-जवाब

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।