विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 27, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

राजधानी सहित पूरा NCR रेड जोन में, दिल्ली में अब तक सीजन का सबसे प्रदूषित दिन रहा बृहस्पतिवार

By Ranbijay Kumar SinghEdited By: Prateek Kumar
Published: Thu, 27 Oct 2022 09:35 PM (IST)

बृहस्पतिवार को दिल्ली एनसीआर में प्रदूषण का स्तर बढ़ गया। इस वजह से बृहस्पतिवार को पूरा दिल्ली एनसीआर रेड जोन ...और पढ़ें

एयर इंडेक्स नौ माह में सबसे अधिक स्तर पर 354 हुआ।
एयर इंडेक्स नौ माह में सबसे अधिक स्तर पर 354 हुआ।

नई दिल्ली, राज्य ब्यूरो। दीवाली के एक दिन बाद हवा की गुणवत्ता बेहद खराब से खराब श्रेणी में पहुंचने के बाद बृहस्पतिवार को दिल्ली एनसीआर में प्रदूषण का स्तर बढ़ गया। इस वजह से बृहस्पतिवार को पूरा दिल्ली एनसीआर रेड जोन में पहुंच गया। साथ ही इस सीजन में बृहस्पतिवार दिल्ली में अब तक का सबसे प्रदूषित दिन रहा। इस वजह से दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स 354 पहुंच गया। नौ माह बाद दिल्ली का एयर इंडेक्स इतना अधिक पहुंचा है। इस वजह से हवा की गुणवत्ता बेहद खराब रही। इसका कारण स्थानीय स्तर पर हवा की गति कम होना और दिल्ली के पड़ोसी राज्यों में पराली जलाने की घटनाएं बढ़ना है। सफर इंडिया के अनुसार अगले तीन दिन तक दिल्ली में हवा की गुणवत्ता बेहद खराब बनी रहेगी।

पंजाब और हरियाणा में जल रही पराली 

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार 25 अक्टूबर को पंजाब व हरियाणा में पराली जलाने की 193 घटनाएं हुई थीं। वहीं 26 अक्टूबर को पंजाब में पराली जलाने की 1238 और हरियाणा में 123 घटनाएं हुईं। वहीं सफर इंडिया के अनुसार बृहस्पतिवार को दिल्ली के पड़ोसी राज्यों में पराली जलाने की 1082 घटनाएं दर्ज हुई हैं।

पराली से प्रदूषण सात प्रतिशत 

इस तरह 25 अक्टूबर के बाद पराली जलाने की घटनाएं बढ़ी हैं। इस वजह से प्रदूषण में पराली की भूमिका सात प्रतिशत रही, जो इस सीजन में अब तक सबसे अधिक है। प्रदूषण में पीएम-10 की भूमिका 52 प्रतिशत रही। इस वजह से पीएम-10 का स्तर 283 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर पहुंच गया, जो स्वीकृत स्तर से पौने तीन गुना है। पीएम-2.5 का स्तर 158 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर रहा जो सामान्य से ढाई गुना अधिक है। सफर इंडिया के संस्थापक निदेशक गुरफान बेग ने कहा कि धीरे-धीरे ठंड बढ़ने और हवा की गति कम होने के कारण धूलकण और प्रदूषक तत्व सतह से वातावरण में अधिक ऊपर नहीं उठ पाए। इस वजह से स्माग जैसी स्थिति बन गई थी।

आनंद विहार रहा सबसे अधिक प्रदूषित

सीपीसीबी द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली का एयर इंडेक्स 354 दर्ज किया गया। इससे पहले 21 जनवरी को एयर इंडेक्स इससे अधिक 365 था। दिल्ली में आनंद विहार और अशोक विहार सबसे अधिक प्रदूषित स्थान रहे। आनंद विहार में एयर इंडेक्स 432 और अशोक विहार में 406 दर्ज किया गया जो गंभीर श्रेणी में है।

दिल्ली एनसीआर में बृहस्पतिवार को एयर क्वालिटी इंडेक्स

  • दिल्ली- 354
  • फरीदाबाद- 315
  • गाजियाबाद- 373
  • ग्रेडट नोएडा- 368
  • गुरुग्राम- 362
  • नोएडा- 354

पिछले पांच दिन में दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स

  • 27 अक्टूबर- 354
  • 26 अक्टूबर- 271
  • 25 अक्टूबर- 302
  • 24 अक्टूबर- 312
  • 23 अक्टूबर- 259

दिल्ली- एनसीआर की खबरों को पढ़ने के लिए यहां करें क्लिक 

Haryana News: सोनीपत में बनेंगे वंदे भारत के कोच, गृह मंत्री अनिल विज का बड़ा ऐलान; लोगों को मिलेगा रोजगार