विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 03, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi Air Pollution: दिल्ली में बढ़ गए वायु प्रदूषण के पांच और हॉटस्पॉट, कुल संख्या हुई 18

By JP YadavEdited By:
Published: Thu, 03 Sep 2020 03:01 PM (IST)

दिल्ली के सभी 13 प्रदूषण हॉटस्पॉट पर प्रदूषण रोकने के लिए नियमित निगरानी रखने का निर्देश दिया है।

Delhi Air Pollution: दिल्ली में बढ़ गए वायु प्रदूषण के पांच और हॉटस्पॉट, कुल संख्या हुई 18
Delhi Air Pollution: दिल्ली में बढ़ गए वायु प्रदूषण के पांच और हॉटस्पॉट, कुल संख्या हुई 18

नई दिल्ली [संजीव गुप्ता]। वायु प्रदूषण के लिहाज से दिल्ली में हॉटस्पॉट की संख्या 13 से बढ़कर 18 हो गई है। बुधवार को पर्यावरण प्रदूषण नियंत्रण एवं संरक्षण प्राधिकरण (ईपीसीए) की बैठक में दिल्ली के प्रदूषण हॉटस्पॉट की स्थिति पर हुई चर्चा के दौरान यह तथ्य रखा गया कि प्रदूषण हॉटस्पॉट की सूची में गांधीनगर, पीरागढ़ी, पंजाबी बाग, आजादपुर मंडी, रोहतक रोड और सराय रोहिल्ला के नाम जुड़ गए हैं। बैठक में ईपीसीए अध्यक्ष भूरेलाल, सदस्य सुनीता नारायण, दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (डीपीसीसी) के सदस्य सचिव अरुण मिश्रा सहित स्थानीय निकायों के प्रतिनिधि भी मौैजूद रहे।

इस दौैरान डीपीसीसी की ओर से बताया गया कि पूर्वी दिल्ली नगर निगम, उत्तरी दिल्ली नगर निगम और दक्षिणी दिल्ली नगर निगम के उपायुक्तों को नोडल अधिकारी बनाया है और दिल्ली के सभी 13 प्रदूषण हॉटस्पॉट पर प्रदूषण रोकने के लिए नियमित निगरानी रखने का निर्देश दिया है।

वहीं, ईपीसीए ने कचरे के निस्तारण में प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट रूल्स, 2016 के निर्देशों की सख्त अनुपालना का निर्देश दिया। ईपीसीए अध्यक्ष ने यह भी कहा कि 15 अक्टूबर से दिल्ली एनसीआर में ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रेप) लागू हो जाएगा, जो 15 मार्च तक लागू रहेगा। इस दौरान हवा प्रदूषित नहीं हो, इसके लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाने की जरूरत है। बॉक्स-1दिल्ली के 13 पुराने हॉटस्पॉटनरेला, बवाना, मुंडका, वजीरपुर, रोहिणी, आर के पुरम, ओखला, जहांगीरपुरी, आनंद विहार, विवेक विहार, पंजाबी बाग, मायापुरी व द्वारका

प्रदूषण के नए हॉट स्पॉट बने सराय रोहिल्ला एरिया में सुबह और शाम के वक्त भयंकर जाम लगाता है, क्योंकि सराय रोहिल्ला के फ्लाई ओवर से उतरने के बाद जब वाहन आनंद पर्बत की तरफ बढ़ते हैं, तो वहां बोटल नेक है। इसकी वजह से रफ्तार थम जाती है और वाहनों की लंबी कतार लग जाती है। इसके अलावा गांधी नगर भी प्रदूषण का हॉट स्पॉट बन गया है। मार्केट में दस हजार से ज्यादा दुकानें हैं, बड़ी संख्या में घरेलु उद्योग में आने वाली कपड़े सिलाई की फैक्टि्रयां हैं। मार्केट में अतिक्रमण का बोलबाला है, मार्केट के मुख्य मार्ग के फुटपाथ पूरी तरह अतिक्रमण की भेंट चढ़ चुके हैं। अतिक्रमण व अवैध पार्किंग की वजह से मार्केट में अधिकतर समय जाम लगा रहता है।

गांधी नगर की रामनगर मार्केट एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय जैन के मुताबिक इस क्षेत्र में ऐसी फैक्टि्रयां या ऐसी कोई ईकाई नहीं है, जिससे प्रदूषण फैले। पिछले आठ महीने से गांधी नगर में काम ठप पड़ा है। गांधी नगर में प्रदूषण बढ़ रहा है, जो चिंताजनक है। इनके अलावा आजादपुर मंडी, पंजाबी बाग, पीरागढ़ी तथा रोहतक रोड भी प्रदूषण के हॉट स्पॉट बन गए हैं। इन सभी इलाकों में सड़कों पर अतिक्रमण है।

पंजाबी बाग फ्लाईओवर का डिजाइन अधिक यातायात के दबाव को वहन करने की स्थिति में नहीं है। यही हाल रोहतक रोड का भी है। यहां पर रोजना लाखों वाहनों का आवागमन होता है। पंजाबी बाग से लेकर रोहतक रोड पर अतिक्रमण और छोटे-बड़े निर्माण कार्य वाहनों की गति धीमी करते हैं। इसके साथ ही आजादपुर मंडी में रोजाना हजारों बड़े वाहन फल-सब्जियों को लेकर आते हैं।

 

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।