विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 28, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi News: दिल्ली में मामूली विवाद पर शख्स ने कई लोगों पर चढ़ा दी कार, सामने आया हादसे का डरावना वीडियो

By Jagran NewsEdited By: JP Yadav
Published: Fri, 28 Oct 2022 01:22 PM (IST)Updated: Fri, 28 Oct 2022 02:45 PM (IST)

Delhi Accident News बाहरी दिल्ली के अलीपुर इलाके की एक गली में कार चालक द्वारा कई लोगों को रौंदने का ...और पढ़ें

दिल्ली में कार से लोगों को रौंदने की घटना सीसीटीवी में कैद हुई है।
दिल्ली में कार से लोगों को रौंदने की घटना सीसीटीवी में कैद हुई है।

नई दिल्ली, जागरण डिजिटल डेस्क। बाहरी दिल्ली के अलीपुर इलाके में मामूली झगड़े के बाद हुंडई क्रेटा कार चालक ने गली में खड़े लोगों पर गाड़ी चढ़ा दी और उन्हें रौंदता हुआ फरार हो गया। इस हमले में महिला समेत तीन लोग घायल हुए हैं। घायलों की पहचान अलीपुर की नेहरू कालोनी के रोशन, युवराज व मीना के रूप में हुई है। एक की हालत गंभीर बनी हुई है।

हादसा सीसीटीवी में कैद, कार से रौंदने वाला गिरफ्तार

आरोपित की पहचान अलीपुर के नितिन मान के रूप में हुई है। पीड़ितों की शिकायत के आधार पर दिल्ली पुलिस आगे की जांच कर रही है। सारी घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। उधर, बाहरी-उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त देवेश महला ने बताया कि बुधवार रात को अलीपुर थाना पुलिस को नेहरू एनक्लेव में लोगों पर गाड़ी चढ़ाने को लेकर जानकारी मिली थी। पुलिस कर्मी सत्यवादी राजा हरिश्चंद्र अस्पताल पहुंचे। इस मामले में तीन लोग घायल थे, एक की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है।

लोग समझाने पर भी नहीं माना कार सवार

सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में दिखाई दे रहा है कि आरोपित पहले गली में सामने की एक बाइक को टक्कर मारता है। बाइक सवार युवक जब इसका विरोध करता है तो आरोपित झगड़ा करने लगता है। उनकी आवाज सुनकर आसपास के लोग आते हैं और त्योहार पर झगड़ा न करने को लेकर समझाने लगते हैं।

हादसे में घायल रोशन की हालत ज्यादा खराब

इसके बाद आरोपित को इतना गुस्सा आता है कि वह यह नहीं देखता कि सामने कोई बच्चा है, महिला है या कोई और। आरोपित महिला समेत करीब चार लोगों पर गाड़ी चढ़ा देता है। पास में ही एक बच्चा भी कार की चपेट में आ सकता था। उसे युवक ने बचाया। इस घटना में महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। युवराज व मीना को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि रोशन की हालत ज्यादा खराब है। उसे दूसरे अस्पताल में रेफर कर दिया गया है।

शिकायतकर्ता राज कुमार ने बताया कि रात को वह अपने परिवार के सदस्यों के साथ घर के बाहर मौजूद थे। इस दौरान हुंडई क्रेटा कार चालक ने बाइक सवार से बहस करना शुरू कर दिया। इस पर राज कुमार ने कार चालक को समझाने की कोशिश की कि त्योहार पर झगड़ा न करें। इसी दौरान चालक ने कार भगाई व लोगों को कुचलता हुआ फरार हो गया। पुलिस ने प्राथमिकी कर नितिन मान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ हादसे का वीडियो

दिल्ली पुलिस द्वारा जारी वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि अलीपुर इलाके की एक गली में किसी मसले पर कुछ लोग आपस में बहस कर रहे हैं। इस बीच आरोपित नितिन बहस कर रहे लोगों पर तेज रफ्तार कार चढ़ा देता है। कार की चपेट में कई लोग आ जाते हैं। कार लोगों के ऊपर चढ़ाने के बाद नितिन फरार हो जाता है। 

Delhi News: भाई दूज पर दिल्ली में दर्दनाक हादसा, झपटमारों ने ई-रिक्शा से गिराकर महिला को दूर तक घसीटा; मौत

Noida News: अब बिल्लियां भी हुईं खूंखार, नोएडा के शख्स पर किया हमला; घायल को कराना पड़ा अस्पताल में भर्ती