विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi Mayor Election: मेयर चुनाव को लेकर घमासान, AAP पार्षदों का राजभवन और BJP का राजघाट पर प्रदर्शन

By Jagran NewsEdited By: Geetarjun
Published: Sat, 07 Jan 2023 11:57 AM (IST)Updated: Sat, 07 Jan 2023 12:49 PM (IST)

Delhi AAP and BJP Protest दिल्ली मेयर के चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) और भाजपा (BJP) आमने-सामने हैं। शुक्रवार को सदन की कार्यवाही स्थगित होने पर शनिवार को आप पार्षदों और कार्यकर्ताओं ने राजभवन के सामने प्रदर्शन कर रहे हैं।

मेयर चुनाव को लेकर घमासान, AAP पार्षदों का राजभवन और BJP का राजघाट पर प्रदर्शन
मेयर चुनाव को लेकर घमासान, AAP पार्षदों का राजभवन और BJP का राजघाट पर प्रदर्शन

नई दिल्ली, जागरण डिजिटल डेस्क। दिल्ली मेयर के चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) और भाजपा (BJP) आमने-सामने हैं। शुक्रवार को सदन की कार्यवाही स्थगित होने पर शनिवार को आप पार्षदों और कार्यकर्ताओं ने राजभवन के सामने प्रदर्शन कर रहे हैं।

आम आदमी पार्टी एलजी हाउस के बाहर प्रदर्शन कर रही है। कार्यकर्ताओं और पार्षदों ने हाथों में तख्तियां ले रखी हैं। जिसमें लिखा है कि संविधान की हत्या बंद करो और उपराज्यपाल के खिलाफ नारेबाजी जारी है।

वहीं, भारतीय जनता पार्टी भी राजघाट पर तख्तियां लेकर प्रदर्शन कर रही है। भाजपा आप के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रही है। साथ ही पोस्टरों पर लिखा है कि आम आदमी पार्टी संवैधानिक व्यवस्था तोड़ना बंद करो। सेंटर में सदन के दौरान हुए हंगामे के विरोध में राजघाट के आगे काली पट्टी बांधकर भाजपा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह विधूड़ी और सांसद डॉ हर्ष वर्धन समेत अन्य कार्यकर्ता और पार्षद धरना दे रहे हैं।

शुक्रवार को भिड़े आप और भाजपा पार्षद

सिविक सेंटर में शुक्रवार को दिल्ली का मेयर चुनने के लिए निगम सदन की पहली बैठक बुलाई गई। इस दौरान मनोनीत सदस्यों को पहले शपथ दिलाने के चलते आप पार्षदों ने विरोध शुरू कर दिया। उनका कहना था कि निर्वाचित सदस्यों को पहले शपथ दिलाई जाए। इस दौरान भाजपा और आप पार्षदों के बीच नोकझोंक शुरू हो।

ये भी पढ़ें- AAP vs BJP: दिल्ली मेयर को लेकर टकराव, क्या है भाजपा की रणनीति? स्थायी समिति को लेकर क्यों बढ़ी आप की चिंता

बात इतनी बढ़ गई कि दोनों पार्टी के पार्षदों में हाथापाई और मारपीट हो गई। इस कारण सदन की कार्यवायी स्थगित कर दी गई। अब उपराज्यपाल वीके सक्सेना सदन की बैठक की अगली तारीख तय करेंगे। इस दौरान मेयर चुना जाएगा।

ये भी पढ़ें- Delhi Mayor Election: कब मिलेगा दिल्ली को मेयर? अब उपराज्यपाल के पाले में गेंद; सदन की बैठक की तय करेंगे तारीख

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।