विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi Crime: कोंडली में युवक का शव मिलने से फैली सनसनी, गले पर मिले चोट के निशान; हत्या की आशंका

By SHUZAUDDIN SHUZAUDDIN Edited By: Sonu Suman
Published: Thu, 22 Feb 2024 05:39 PM (IST)

पूर्वी दिल्ली के न्यू अशोक नगर इलाके में बृहस्पतिवार दोपहर तीन बजे कोंडली पुल के नीचे युवक का शव पड़े ...और पढ़ें

पूर्वी दिल्ली के कोंडली में युवक का शव मिलने से फैली सनसनी।
पूर्वी दिल्ली के कोंडली में युवक का शव मिलने से फैली सनसनी।

जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। न्यू अशोक नगर थाना क्षेत्र के कोंडली में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक के पास से ऐसा कोई कागजात नहीं मिला, जिससे उसकी पहचान हो सके। युवक के गले पर चोट के निशान मिले हैं। लूटपाट के लिए हत्या की आशंका जाहिर की जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस ने बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर तीन बजे कोंडली पुल के नीचे युवक का शव पड़े होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। उसके पास से ऐसा कोई कागजात बरामद नहीं हुआ, जिससे उसकी पहचान हो सके। मृतक की पहचान के लिए पुलिस आसपास के थानों में भी पता लगा रही है।

ये भी पढ़ें- दिल्ली के सभी बस टर्मिनलों का होगा पुनर्विकास, विधानसभा में बोले परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत