विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 31, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi News: केंद्रीय गृहमंत्री के स्पेशल आपरेशन मेडल के लिए डीसीपी समेत 19 पुलिसकर्मियों का चयन, देखें लिस्ट

By Rakesh Kumar SinghEdited By: Pradeep Kumar Chauhan
Published: Mon, 31 Oct 2022 06:48 PM (IST)

Delhi Newsयूपी चुनाव के दौरान भी उनकी योजना धमाका करने व राजनेताओं की हत्या करने की थी। सेल ने करीब ...और पढ़ें

Delhi News: इस साल केवल पांच राज्यों की पुलिस को इस मेडल के लिए चयनित किया गया है।
Delhi News: इस साल केवल पांच राज्यों की पुलिस को इस मेडल के लिए चयनित किया गया है।

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल के डीसीपी प्रमोद सिंह कुशवाहा समेत सेल के 19 पुलिसकर्मियों को इस वर्ष के केंद्रीय गृहमंत्री स्पेशल आपरेशन मेडल के लिए चयन किया गया है। स्पेशल सेल की इस टीम को पिछले साल सितंबर में आइएसआइ अंडरवर्ल्ड गठजोड़ माड्यूल के छह आतंकियों को गिरफ्तार करने के मामले में इस मेडल के लिए चयनित किया गया है।

पांच राज्यों की पुलिस का मेडल के लिए चयन

इन कर्मियों को अगले वर्ष दिल्ली पुलिस कमिश्नरी दिवस के मौके पर उप राज्यपाल द्वारा उक्त मेडल प्रदान किए जाएंगे। इस साल केवल पांच राज्यों की पुलिस को इस मेडल के लिए चयनित किया गया है। जिनमें तेलंगाना के 13, पंजाब के 16, जम्मू कश्मीर के चार व महाराष्ट्र के 11 पुलिसकर्मी शामिल हैं। मुख्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक स्पेशल सेल के जिन कर्मियों को मेडल के लिए चयन किया गया है उनमें इंस्पेक्टर राजीव श्रीवास्तव, एसआइ मोहन चंद थावल, मोहम्मद अकमल खान, सतीश कुमार, गुलाब सिंह, बृजपाल सिंह कुशवाहा, कृष्ण कुमार, रिशी कुमार झा, मनोज भाटी व पुष्पेंद्र राणा, एएसआइ शाजाद, शाजाद खान, विकास कुमार, जिया उलहाक, अरुण कुमार व मुकेश, हवलदार योगेंद्र सिंह व ओमवीर अहलावत शामिल है। 

सेल ने छह आंतकियों को किया था गिरफ्तार 

पिछले साल सेल को सूचना मिली थी पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आइएसआइ अंडरवर्ल्ड गठजोड़ का एक माड्यूल देश में भारी तबाही मचाने की साजिश रच रहा है। उनकी योजना नवरात्र व अन्य त्योहारों के समय दिल्ली, यूपी व महाराष्ट्र समेत अन्य राज्यों में धमाका करने की थी। यूपी चुनाव के दौरान भी उनकी योजना धमाका करने व राजनेताओं की हत्या करने की थी। सेल ने करीब दो माह के आपरेशन के पश्चात छह आतंकियों को गिरफ्तार कर माड्यूल के मंसूबे पर पानी फेर दिया था।

धमाके के लिए सौंपी गई थी अलग-अलग जिम्मेदारी 

सेल ने मुंबई के जान मोहम्मद शेख, ओखला, दिल्ली के ओसामा उर्फ समी, रायबरेली के मूलचंद उर्फ साजू, करेली, प्रयागराज के जीशान कमर, बहराइच के मोहम्मद अबू बकर व बख्शी का तालाब, लखनऊ निवासी मोहम्मद आमिर को गिरफ्तार किया था। इन्हें धमाके के लिए अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी गई थी। अंडरवर्ल्ड डान दाऊद इब्राहिम के भाई अनीस इब्राहिम के करीबी समीर को आइएसआइ ने गिरफ्तार आतंकियों को भारत में हथियार, गोला बारूद व हवाला के जरिए पैसे मुहैया कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।

यूपी के चार युवक भी आतंकी ट्रैनिंंग में शामिल  

ओसामा व जीशान पिछले साल अप्रैल में पाकिस्तान गया था। वहां उन्हें आतंकी कैंप में 15 दिनों का आतंकी प्रशिक्षण दिया गया था। आतंकियों के इस माड्यूल में दिल्ली व महाराष्ट्र के एक-एक व उत्तर प्रदेश के चार युवक शामिल थे। इनके पास से बड़ी संख्या में पिस्टल व कारतूस बरामद किए गए थे।

ये भी पढ़ें- Delhi News: सिसोदिया का LG पर हमला, बोले अफ़सरों को डरा-धमकाकर ‘दिल्ली की योगशाला” बंद करने का आदेश जारी