विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 22, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बेटियों ने किया दर्दनाक 'आपबीती' का खुलासा, मां-बाप ने ही कर दिया सौदा

By Amit MishraEdited By:
Published: Thu, 22 Feb 2018 04:25 PM (IST)Updated: Fri, 23 Feb 2018 03:30 PM (IST)

तीन बहनों में एक बहन ने शिकायत पत्र देते हुए कहा कि उनके मां-बाप ने उनका सौदा भी कर दिया ...और पढ़ें

बेटियों ने किया दर्दनाक 'आपबीती' का खुलासा, मां-बाप ने ही कर दिया सौदा
बेटियों ने किया दर्दनाक 'आपबीती' का खुलासा, मां-बाप ने ही कर दिया सौदा

नोएडा [जेएनएन]। नोएडा से रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। मामला नोएडा के सेक्टर-20 कोतवाली का है। यहां एक किशोरी ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि उसे अपने मां-बाप से खतरा है। पीड़ित बहनों का कहना है कि मां-बाप मुंबई ले जाकर डांस बार में नाचने और गलत काम करने के लिए मजबूर करते हैं और विरोध करने पर मारपीट करते हैं।

मां-बाप ने किया सौदा

तीन बहनों में एक बहन ने शिकायत पत्र देते हुए कहा कि उनके मां-बाप ने उनका सौदा भी कर दिया था। लेकिन बहनों की मदद से वह वहां से किसी तरह से भागकर निकलने में कामयाब हुई। जब से वह वह घर से निकली है तब से तीनों बहनों को जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। पुलिस ने बहनों की शिकायत पर जीरो एफआइआर दर्ज कर ली है।

मां ने की थी दूसरी शादी

तीनों बहनों में से छोटी बहन का कहना है कि पिता को तलाक देकर उनकी मां ने सिकंदराबाद निवासी समीर से दूसरी शादी की। दूसरी शादी के बाद से ही सौतेला बाप और मां उनको गलत काम के लिए मजबूर करने लगे। वहीं बड़ी बहन ने कहा कि वे किस तरह से (जिनको बेची गई थी) उसके चंगुल से बचकर भागी है। जिसके बाद वह नोएडा में शादी कर रहने लगी थी। उसके बाद यही काम उसकी छोटी बहन के साथ होने लगा। उसे बेचने सौदा भी किया गया, लेकिन वह भी किसी तरह बच निकलने में सफल रही।

पुलिस पर भी लगाया लापरवाही का आरोप

पीड़ित बहनों ने पुलिस पर भी लापरवाही का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया है कि पुलिस से कई बार शिकायत की गई थी लेकिन कोई एक्शन नहीं हुआ। अब इन बहनों ने आलाधिकारियों से मदद की गुहार लगाई है। एसपी सिटी ने इसे महिला मर्यादा से जुड़ा मामला मानते हुए जीरो एफआइआर दर्ज कर संबंधित थानों को जांच के लिए भेज दिया है।  

यह भी पढ़ें: होटल के बाथरूम में बनाया MMS, संदेह होने पर चिल्लाई छात्रा, मचा दिया शोर

यह भी पढ़ें: ब्वॉयफ्रेंड के सामने ही 11 लड़कों ने किया था छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, जुड़ा है लंदन से इसका लिंक