Move to Jagran APP

महमूद प्राचा व सहयोगियों ने दिल्ली पुलिस के साथ किया था दु‌र्व्यवहार, दर्ज हुई FIR

विशेष अदालत के आदेश पर पुलिस की टीम वकील के कार्यालय में छापेमारी के लिए गई थी। पुलिस अधिकारियों की तरफ से आरोप लगाया गया है कि पुलिस को देखते ही वकील और उनके सहयोगी आक्रामक हो गए और पुलिस के साथ अपमानजनक तरीके से पेश आए।

By JP YadavEdited By: Published: Sat, 26 Dec 2020 10:59 AM (IST)Updated: Sat, 26 Dec 2020 12:05 PM (IST)
महमूद प्राचा व सहयोगियों ने दिल्ली पुलिस के साथ किया था दु‌र्व्यवहार, दर्ज हुई FIR
दिल्ली पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। दिल्ली दंगा मामले में आरोपितों के वकील महमूद प्राचा व उनके सहयोगियों की तरफ से पुलिस की टीम के साथ दु‌र्व्यवहार की घटना सामने आई है। इस मामले में दिल्ली पुलिस की काउंटर इंटैलिजेंस (Counter Intelligence Unit of Delhi Police Special Cell) ने निजामुद्दीन पुलिस थाने में एफआइआर दर्ज किया है। वहीं, पुलिस इस मामले में जांच जारी रहने की बात कह रही है। बता दें कि विशेष अदालत के आदेश पर पुलिस की टीम वकील के कार्यालय में छापेमारी के लिए गई थी। पुलिस अधिकारियों की तरफ से आरोप लगाया गया है कि पुलिस को देखते ही वकील और उनके सहयोगी आक्रामक हो गए और पुलिस के साथ अपमानजनक तरीके से पेश आए। प्रारंभिक जांच में उनके कंप्यूटर में संदिग्ध चीजों का पता चला है। हालांकि, जांच पूरी नहीं हो पाई है। इस संबंध में स्थानीय पुलिस थाने में महमूद प्राचा और उनके सहयोगियों के खिलाफ शिकायत की गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

loksabha election banner

दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल के डीसीपी मनीषी चंद्रा ने बताया कि एक मामले में आरोपितों के वकील की तरफ से अदालत में फर्जी हलफनामा जमा कराया गया था। वहीं, जमानत याचिका के समर्थन में मनगढंत साक्ष्य पेश किए गए थे। इस मामले में विशेष अदालत ने पुलिस को वकील महमूद प्राचा और जावेद अली के कार्यालय से सूबूत एकत्र करने के लिए छापेमारी का निर्देश दिया था। आदेश पर अमल करते हुए पुलिस की अलग-अलग टीम 24 दिसंबर को दोनों वकीलों के कार्यालय में पहुंची थी।

पुलिस के साथ वीडियोग्राफर व गवाह सहित महिला पुलिसकर्मी भी थीं। इस क्रम में यमुना विहार में वकील जावेद अली ने सर्च वारंट दिखाए जाने पर पुलिस का सहयोग किया। बाद में पुलिस की टीम ने वहां से हार्ड डिस्क इत्यादि जब्त किए। वहीं, यमुना विहार में तलाशी की कार्रवाई 25 दिसंबर की सुबह करीब 10 बजे तक चली। न्यायालय की तरफ से जारी सर्च वारंट दिखाने के बावजूद महमूद प्राचा ने पुलिस को अपना काम करने से रोका। वकील और उनके सहयोगी पुलिस को देख आक्रामक हो गए और उन्होंने पुलिस टीम के साथ अपमानजनक व्यवहार किया।

दिल्ली पुलिस ने महमूद प्राचा को कंप्यूटर आदि की जांच के लिए लिखित अनुरोध पत्र भी दिया, लेकिन वे विरोध करते रहे। काफी अनुरोध के बाद जांच अधिकारियों ने उनके कंप्यूटर पर ई-मेल आउटबॉक्स का निरीक्षण किया। इसमें एक संदिग्ध पाथ-वे मिला जिसके बाद कंप्यूटर को जब्त कर लिया गया। इसपर वकील और उनके सहयोगी हंगामा करने लगे। यही नहीं उन्होंने पुलिस को डराने के लिए कई अन्य सहयोगियों को भी वहां बुलाया लिया। यह घटनाक्रम करीब चार से पांच घंटे तक चला। पुलिस ने इस दौरान वीडियोग्राफी भी की है, ताकि सबूत के तौर पर न्यायालय के समक्ष पेश किया जाए।

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.