विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi Congress Candidate List: CM आतिशी के सामने मैदान में कौन? आज आ सकती है कांग्रेस की दूसरी लिस्ट

Published: Tue, 24 Dec 2024 12:34 PM (IST)Updated: Tue, 24 Dec 2024 01:05 PM (IST)

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए कांग्रेस की आज (24 दिसंबर) को दूसरी सूची जारी होने की संभावना है। केंद्रीय ...और पढ़ें

आज कांग्रेस की दूसरी सूची जा हो सकती है। फाइल फोटो
आज कांग्रेस की दूसरी सूची जा हो सकती है। फाइल फोटो

HighLights

  1. दिल्ली में आज कांग्रेस की दूसरी सूची जारी हो सकती है।
  2. कांग्रेस अपने 21 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर चुकी।
  3. आतिशी के सामने कालकाजी से चुनाव लड़ सकती हैं अलका।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Chunav 2025) के लिए कांग्रेस की आज यानी मंगलवार (24 दिसंबर) को दूसरी सूची जारी हो सककी है।

कांग्रेस केंद्रीय कार्य समिति की बैठक में 35 सीटों पर चर्चा हुई है। मुख्यमंत्री आतिशी के विरुद्ध कालकाजी से अलका लांबा चुनावी मैदान में उतर सकती हैं।

क्या बोले दिल्ली कांग्रेस प्रमुख देवेंद्र यादव?

दिल्ली कांग्रेस प्रमुख देवेंद्र यादव पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि हमारी लंबी चर्चा हुई। मैं अभी सटीक नाम नहीं बता सकता। हालांकि, आगे की चर्चा के बाद ही हम नाम जारी करेंगे। दिल्ली कांग्रेस प्रमुख देवेंद्र यादव कहते हैं कि आगामी विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी के उम्मीदवारों की दूसरी सूची पर चर्चा हुई।

पहले जारी की थी 21 उम्मीदवारों की लिस्ट

बता दें कि कांग्रेस अपने 21 प्रत्याशियों की सूची पहले ही जारी कर चुकी है। अब कांग्रेस की दूसरी लिस्ट का इंतजार हो रहा है। 

AAP कर चुकी सभी 70 सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा

उधर, आम आदमी पार्टी (AAP) दिल्ली की सभी 70 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। हालांकि, अभी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने अपने पत्ते नहीं खोले हैं।

जल्द आ सकती है बीजेपी की भी सूची

माना जा रहा है कि बीजेपी जल्द ही अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर सकती है। 30 दिसंबर से पहले बीजेपी की लिस्ट आनी की उम्मीद है। 

बीजेपी में जारी है मंथन

दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी में प्रत्याशियों को लेकर अभी मंथन जारी है। बताया गया कि बीजेपी दिल्ली की हर पर मंथन कर रही है। इसी वजह से भाजपा की लिस्ट जारी होने में देरी हो रही है।

कांग्रेस भी नहीं छोड़ना चाहती है कोई कोर कसर 

बीजेपी इस बार के चुनाव में कोई कोर कसर छोड़ना नहीं चाहती है। बीजेपी के कार्यकर्ता चुनाव की तैयारियों में पूरे जोरों से लगे हुए हैं। उधर, कांग्रेस भी दिल्ली को जीतने के लिए पूरी कोशिश में लगी हुई है। कांग्रेस ने भले ही अपने 21 उम्मीदवार मैदान में उतार दिए, लेकिन बाकी सीटों के लिए कांग्रेस में भी गहन मंथन चल रहा है। 

यह भी पढ़ें- Tahir Hussain: दिल्ली चुनाव से पहले बाहर आएंगे ताहिर हुसैन? जमानत याचिका पर दिल्ली HC ने पुलिस को दिया नोटिस

उधर, चर्चा यह भी है कि बीजेपी और कांग्रेस के सभी उम्मीदवार घोषित होने के बाद आम आदमी पार्टी (आप) अपने कुछ प्रत्याशियों को बदल सकती है। हालांकि, ऐसा होगा या नहीं। यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा। फिलहाल सभी पार्टियां चुनाव की तैयारियों में जुटी हुई हैं।

यह भी पढ़ें- बांग्लादेशी घुसपैठियों के फर्जी Aadhaar और Voter Card बनाने वाले बड़े गिरोह का भंडाफोड़, 12 गिरफ्तार