विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 05, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Congress Protest: दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी का मरोड़ा हाथ, भाजपा प्रवक्ता ने शेयर किया फोटो

By GeetarjunEdited By:
Published: Fri, 05 Aug 2022 07:07 PM (IST)

Delhi Congress Protest Priyanka Gandhi कांग्रेस ने शुक्रवार को देशभर में महंगाई बेरोजगारी जीएसटी और केंद्र सरकार (Center Government) की ...और पढ़ें

दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी का मरोड़ा हाथ, भाजपा प्रवक्ता ने शेयर किया फोटो
दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी का मरोड़ा हाथ, भाजपा प्रवक्ता ने शेयर किया फोटो

नई दिल्ली, जागरण डिजिटल डेस्क। कांग्रेस (Congress) ने शुक्रवार को देशभर में महंगाई, बेरोजगारी, जीएसटी और केंद्र सरकार (Center Government) की नीतियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। दिल्ली में कांग्रेस नेताओं ने काले कपड़े पहन कर केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि वह लोकतंत्र की हत्या कर रही है। प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने राहुल गांधी (Rahul Gandhi), प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) समेत कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं को हिरासत में ले लिया।

प्रदर्शन के दौरान प्रियंका गांधी की एक तस्वीर भी खूब वायरल हो रही है, जिसमें वो दिल्ली महिला पुलिसकर्मी से उलझती नजर आ रही हैं। ट्वीट पर लोग प्रियंका गांधी पर एक महिला पुलिसकर्मी का हाथ मरोड़ने का आरोप लगा रहे हैं।

ये भी पढ़ें- बिहार के मलखाचक गांव गौरवपूर्ण है इतिहास, क्या दो बहादुर बेटियों की कहानी जानते हैं आप

भाजपा प्रवक्ता ने ट्वीट कर कांग्रेस पर साधा निशाना

भाजपा के नेशनल प्रवक्ता शहजाद जय हिंद ने ट्वीट कर कहा कि देखिए, प्रियंका गांधी दिल्ली पुलिस की एक महिला अफसर का हाथ कितनी बेरहमी से मरोड़ रही हैं। पहले कांग्रेस के लोग अधिकारियों पर थूक भी चुके हैं, उनके कॉलर पकड़ चुके हैं और उनके साथ मारपीट भी कर चुके हैं।

केंद्र सरकार के खिलाफ पार्टी मुख्यालय में मौजूद प्रियंका गांधी अपने सांसदों के साथ प्रधानमंत्री आवास घेरने के लिए निकलीं, लेकिन उन्हें पुलिस ने रास्ते में ही रोक दिया। पुलिसकर्मियों द्वारा रोके जाने पर प्रियंका गांधी सड़क पर ही घरने पर बैठ गईं। इस दौरान उन्हें हिरासत में लिया गया।

ये भी पढ़ें- Delhi: सीएम अरविंद केजरीवाल ने President द्रौपदी मुर्मू से की मुलाकात, राष्ट्रपति बनने पर दी बधाई

ये भी पढ़ें- PNG Price Hike : दिल्ली-एनसीआर के लोगों को महंगाई का एक और झटका, दो सप्ताह में 74 प्रतिशत बढ़े PNG के दाम

प्रियंका गांधी को महिला पुलिसकर्मियों ने पकड़ा

प्रियंका गांधी को महिला पुलिसकर्मियों ने हिरासत में ले लिया और उन्हें पुलिस वैन में बैठाया। इस दौरान जब एक महिला पुलिसकर्मी ने उन्हें रोकने की कोशिश की। तभी प्रियंका ने उनका हाथ पकड़कर उन्हें रोके की कोशिश की।

प्रदर्शन के दौरान उनके साथ सचिन पायलट, हरीश रावत, अविनाश पांडे और अजय माकन सहित कई बड़े नेता मौजूद थे, पुलिस ने इन्हें भी हिरासत में लिया है। इस दौरान कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा, "केंद्र सरकार को लगता है कि विपक्ष में जो भी है उनको दबा सकते हैं। उनको लगता है कि अपनी फौज दिखाने के बाद हम समझौता करे लेंगे। इनके मंत्री कहते हैं कि महंगाई नहीं है। हम प्रधानमंत्री आवास जाकर पीएम को महंगाई दिखाना चाहते हैं।"