विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 05, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi: सीएम अरविंद केजरीवाल ने President द्रौपदी मुर्मू से की मुलाकात, राष्ट्रपति बनने पर दी बधाई

By GeetarjunEdited By:
Published: Fri, 05 Aug 2022 05:00 PM (IST)Updated: Fri, 05 Aug 2022 06:39 PM (IST)

Delhi CM Arvind Kejriwal Meeting with President Droupadi Murmu दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शुक्रवार शाम को भारत की राष्ट्रपति ...और पढ़ें

सीएम अरविंद केजरीवाल आज शाम को करेंगे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात (Photo Credit- ANI)।
सीएम अरविंद केजरीवाल आज शाम को करेंगे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात (Photo Credit- ANI)।

नई दिल्ली [संजीव गुप्ता]। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शुक्रवार शाम को भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। सीएम केजरीवाल की राष्ट्रपति से यह पहली मुलाकात थी।

मुख्यमंत्री केजरीवाल द्रौपदी मुर्मू से राष्ट्रपति भवन में मुलाकात। इस दौरान उन्होंने द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति बनने पर बधाई दी। सीएम केजरीवाल ने मुलाकात के बाद ट्वीट कर इसकी जानकारी भी दी। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि भारत के 15वें राष्ट्रपति के रूप में पदभार ग्रहण करने पर उन्हें बधाई दी।

द्रौपदी मुर्मू 21 जुलाई को देश की 15वीं राष्ट्रपति बनी थीं। साथ ही वह पहली आदिवासी महिला हैं, जो देश की राष्ट्रपति बनी हैं। वह एनडीए की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार थीं।

ये भी पढ़ें- Cyber World: लैपटाप और स्मार्टफोन का ज्यादा यूज बच्चों के लिए नुकसानदायक, रिपोर्ट का डराने वाला खुलासा

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अपील-14 अगस्त शाम पांच बजे फहराएं तिरंगा

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को लोगों से 14 अगस्त की शाम पांच बजे तिरंगा पकड़कर और राष्ट्रगान गाकर आजादी की 75वीं वर्षगांठ मनाने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने पूरे शहर में 25 लाख झंडे बांटने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूल के छात्रों को भी झंडे दिए जाएंगे ताकि वे उन्हें घर ले जा सकें। उन्होंने कहा, "देश आजादी की 75वीं वर्षगांठ मना रहा है। लोग खुश हैं और हर सरकार इसे मना रही है।"