Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Delhi Chunav 2025: कांग्रेस की नई लिस्ट में 5 नाम, करोल बाग से मैदान में राहुल धानक; देखें पूरी सूची

    Updated: Thu, 16 Jan 2025 07:58 AM (IST)

    कांग्रेस ने दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए अपने दूसरे चरण के उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में 5 नाम शामिल हैं जिनमें करोल बाग से राहुल धानक का नाम भी शामिल है। कांग्रेस ने अब तक कुल 68 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। बाकी दो सीटों पर उम्मीदवारों के नामों की घोषणा जल्द ही की जाएगी।

    Hero Image
    कांग्रेस ने पांच और प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। फाइल फोटो

    राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। कांग्रेस ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार देर रात अपने पांच और उम्मीदवारों की सूची (Congress candidates list) जारी कर दी। हालांकि, दो सीटों से प्रत्याशियों के नाम की घोषणा अभी भी बाकी है। 

    करोल बाग से राहुल धानक को मैदान में उतारा

    देर रात जारी सूची के अनुसार, बवाना (एससी) से सुरेंद्र कुमार, रोहिणी से सुमेश गुप्ता, करोल बाग (एससी) से राहुल धानक, तुगलकाबाद से विरेंद्र बिधूड़ी और बदरपुर से अर्जुन भड़ाना को टिकट दिया है। रोहताश नगर व तिमारपुर की सीट पर घोषणा अब शायद बृहस्पतिवार को की जाएगी। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें- 'आतिशी सड़कों पर हिरनी जैसी घूम रही हैं', दिल्ली की CM को लेकर रमेश बिधूड़ी ने फिर दिया विवादित बयान

    कांग्रेस ने अब तक उतारे 68 प्रत्याशी

    गौरतलब है कि कांग्रेस अब तक 68 सीटों पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर चुकी है। कांग्रेस के सूत्रों का कहना है कि बृहस्पतिवार को बाकी दोनों प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी जाएगी। बताया जरूरी होगा कि 17 जनवरी नामांकन की आखिरी तारीख है।

    यह भी पढे़ं- Delhi Chunav 2025: दिल्ली की ये चर्चित सीट... तीन बार से हार का सामना कर रही BJP; पढ़ें पूरा इतिहास

    चौथी लिस्ट के प्रत्याशी (Congress 4th List)

    • मुंडका- धर्मपाल लकड़ा
    • किराड़ी- राजेश गुप्ता
    • मॉडल टाउन- कुंवर करण सिंह
    • पटेल नगर(एससी)- श्रीमती कृष्णा तीरथ
    • हरि नगर- प्रेम शर्मा
    • जनकपुरी- श्रीमती हरबनी कौर
    • विकासपुरी- एडवोकेट जितेंद्र सोलंकी
    • नजफगढ़- सुषमा यादव
    • पालम- मंगे राम
    • आरकेपुरम- विशेष टोकस
    • ओखला- अरीबा खान
    • विश्वास नगर- राजीव चौधरी
    • गांधी नगर- कमल अरोड़ा
    • शाहदरा- जगत सिंह
    • घोंडा- भीष्म शर्मा
    • गोकलपुर (एससी)- ईश्वर बागड़ी

    तीसरी लिस्ट के प्रत्याशी ( congress 3rd list)

    • कालकाजी-अलका लांबा

    दूसरी लिस्ट के प्रत्याशी (Congress 2nd List)

    • रिठाला- सुशांत मिश्रा
    • मंगोल पुरी (एससी)- हनुमान चौहान
    • शकूर बस्ती- सतीश लूथरा
    • त्रिनगर सतेंद्र- शर्मा
    • मटिया महल- आसिम अहमद खान
    • मोती नगर- राजेंद्र नामधारी
    • मादीपुर (एससी)- जेपी पंवार
    • राजौरी गार्डन- धर्मपाल चंदेला
    • उत्तम नगर- मुकेश शर्मा
    • मटियाला- रघुविंदर शौकीन
    • बिजवासन- देवेन्द्र सहरावत
    • दिल्ली कैंट- प्रदीप कुमार उपमन्यु
    • राजिंदर नगर- विनीत यादव
    • जंगपुरा- फरहाद सूरी
    • मालवीय नगर- जितेंद्र कुमार कोचर
    • महरौली- पुष्पा सिंह
    • देवली- एससी राजेश चौहान
    • संगम विहार- हर्ष चौधरी
    • त्रिलोकपुरी (एससी)- अमरदीप
    • कोंडली (एससी)- अक्षय कुमार
    • लक्ष्मी नगर- सुमित शर्मा
    • कृष्णा नगर- गुरचरण सिंह राजू
    • सीमापुरी (एससी)- राजेश लिलोठिया
    • बाबरपुर- हाजी मोहम्मद इशराक खान
    • गोकलपुर (एससी)- प्रमोद कुमार जयंत
    • करावल नगर- डॉ. पीके मिश्रा

    पहली लिस्ट के प्रत्याशी(Congress Ist List)

    • संदीप दीक्षित- नई दिल्ली
    • देवेंद्र यादव – बादली
    • रोहित चौधरी – नांगलोई
    • रागिनी नायक – वजीरपुर
    • अभिषेक दत्त – कस्तूरबा नगर
    • अनिल चौधरी – पटपड़गंज
    • मुदित अग्रवाल – चांदनी चौक
    • हारून यूसुफ – बल्लीमारान
    • अली मेहंदी – मुस्तफाबाद
    • अब्दुल रहमान – सीलमपुर (मौजूदा विधायक)
    • आदर्श शास्त्री- द्वारका
    • अरुणा कुमारी- नरेला
    • मंगेश त्यागी- बुराड़ी
    • शिवांक सिंघल- आदर्श नगर
    • जयकिशन- सुल्तानपर माजरी (एससी)
    • प्रवीण जैन- शालीमार बाग
    • अनिल भारद्वाज- सदर बाजार
    • पीएस बावा- तिलक नगर
    • राजेंद्र तंवर- छतरपुर
    • जय प्रकाश- अंबेदकर नगर (एससी)
    • गर्वित सिंघवी- ग्रेटर कैलाश

    comedy show banner