विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 08, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi Election 2025: 'आज आपने साफ कर दिया...' AAP को विपक्षी कहने पर कांग्रेस नेता पर भड़के केजरीवाल

Published: Wed, 08 Jan 2025 08:55 PM (IST)

Delhi Vidhan Sabha Chunav 2025 दिल्ली विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी (आप) और कांग्रेस आमने-सामने हैं। कांग्रेस नेता अशोक ...और पढ़ें

AAP को विपक्षी कहने पर कांग्रेस नेता पर भड़के केजरीवाल।
AAP को विपक्षी कहने पर कांग्रेस नेता पर भड़के केजरीवाल।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली में विधानसभा चुनावों का एलान हो चुका है। लोकसभा चुनाव साथ लड़ने वाली कांग्रेस और आम आदमी पार्टी दिल्ली विधानसभा चुनावों में एक-दूसरे के खिलाफ लड़ रही है। कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने बुधवार को यह तक कह दिया कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी कांग्रेस की विपक्षी पार्टी है।

अशोक गहलोक के बयान के बाद आप (AAP) सुप्रीमो और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का भी बयान आया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और भाजपा को 'एकसाथ' मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं।

दिल्ली में चुनावों का एलान

कांग्रेस और आप ने अपने प्रत्याशी भी उतार दिए हैं। दोनों दलों के नेता एक-दूसरे पर हमला बोलने में नहीं बच रहे हैं। दिल्ली विधानसभा चुनाव 5 फरवरी को होने हैं और मतदान की गणना 8 फरवरी को होगी। भाजपा ने 29 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। बाकी प्रत्याशियों की भी बीजेपी जल्द ही घोषणा कर देगी।

'भाजपा-कांग्रेस मिलकर आप के खिलाफ लड़ रही'

अरविंद केजरीवाल ने अशोक गहलोत के बयान पर एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा,

श्री गहलोत जी। आपने साफ कर दिया कि दिल्ली में “आप” कांग्रेस का विपक्ष है। बीजेपी पर आप चुप रहे। लोगों को भी यही लग रहा था कि कांग्रेस के लिए “आप” विपक्ष है और बीजेपी पार्टनर है।

लोगों का भी यही मानना था कि बीजेपी और कांग्रेस मिलकर “आप” के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। अभी तक आप दोनों के बीच ये सहयोग चोरी छिपे था। आज आपने इसे सार्वजनिक कर दिया। इस स्पष्टीकरण के लिए दिल्ली की जनता की और से धन्यवाद।

ये भी पढ़ें- 'आपको मिलने के लिए समय देने में एतराज क्यों?' मुख्य चुनाव आयुक्त को CM आतिशी की एक और चिट्ठी