विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 20, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi CM Rekha Gupta: मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद सबसे पहले क्या बोलीं रेखा गुप्ता?

Published: Thu, 20 Feb 2025 03:04 PM (IST)

मुख्यमंत्री की शपथ लेने के बाद रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) ने कहा हम सभी मिलकर एक आत्मनिर्भर विकसित और समृद्ध ...और पढ़ें

Delhi CM Rekha Gupta: रामलीला मैदान में रेखा गुप्ता ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। जागरण फोटो
Delhi CM Rekha Gupta: रामलीला मैदान में रेखा गुप्ता ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। जागरण फोटो

HighLights

  1. रेखा गुप्ता ने रामलीला मैदान में ली सीएम पद की शपथ।
  2. दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री बनी हैं रेखा गुप्ता।
  3. 'आप सभी का आशीर्वाद और सहयोग ही हमारी ताकत।'

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। Delhi New CM Rekha Gupta दिल्ली के रामलीला मैदान में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद रेखा गुप्ता ने कहा कि आप सभी का आशीर्वाद और सहयोग ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। रेखा गुप्ता ने कहा कि सभी मिलकर एक आत्मनिर्भर, विकसित और समृद्ध दिल्ली बनाएंगे।

सीएम रेखा गुप्ता ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में 'विकसित दिल्ली' के संकल्प के साथ आज मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। यह सिर्फ एक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि दिल्लीवासियों की आकांक्षाओं को साकार करने का अवसर है।

दिल्ली को रोजगार के नए अवसरों के माध्यम से बनाएंगे सशक्त

उन्होंने कहा माननीय प्रधानमंत्री जी के 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास' के मंत्र को अपनाते हुए, हम दिल्ली को आधुनिक बुनियादी ढांचे, उत्तम स्वास्थ्य सेवाओं, उत्कृष्ट शिक्षा और रोजगार के नए अवसरों के माध्यम से सशक्त बनाएंगे।

इन छह विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

बता दें कि रेखा गुप्ता के बाद प्रवेश वर्मा, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविन्द्र इंद्रराज सिंह, कपिल मिश्रा और डॉ. पंकज कुमार सिंह ने कैबिनेट मंत्री के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।

यह भी पढ़ें- Delhi CM Rekha Gupta: अब दिल्ली में 'रेखा राज', मुख्यमंत्री बन रचा इतिहास; 6 विधायकों को मिली नई जिम्मेदारी