विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 20, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi CM Rekha Gupta: अब दिल्ली में 'रेखा राज', मुख्यमंत्री बन रचा इतिहास; 6 विधायकों को मिली नई जिम्मेदारी

Published: Thu, 20 Feb 2025 02:03 PM (IST)

करीब दो हफ्ते के इंतजार के बाद दिल्ली को नया मुख्यमंत्री मिल गया है। रेखा गुप्ता ने बृहस्पतिवार को दिल्ली ...और पढ़ें

सीएम पद की शपथ लेने के बाद पीएम मोदी से अभिवादन करतीं रेखा गुप्ता। फोटो- जागरण
सीएम पद की शपथ लेने के बाद पीएम मोदी से अभिवादन करतीं रेखा गुप्ता। फोटो- जागरण

HighLights

  1. रेखा गुप्ता ने दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली
  2. उन्होंने शालीमार बाग सीट से 29,000 से अधिक मतों दर्ज की थी जीत
  3. 27 साल बाद दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की सत्ता में हुई वापसी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। शालीमार बाग से पहली बार विधायक बनीं रेखा गुप्ता ने गुरुवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। रेखा गुप्ता अब सुषमा स्वराज, शीला दीक्षित और आतिशी के बाद दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री हैं।

साथ ही दिल्ली की तीसरी ऐसी मुख्यमंत्री हैं जो हरियाणा मूल की हैं। इससे पहले सुषमा स्वराज और अरविंद केजरीवाल दिल्ली के सीएम रह चुके हैं।

इन 6 विधायकों को मिली कैबिनेट में जगह

दिल्ली के रामलीला मैदान में सीएम रेखा गुप्ता के साथ प्रवेश वर्मा, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविन्द्र इंद्रराज सिंह, कपिल मिश्रा और डॉ. पंकज कुमार सिंह ने कैबिनेट मंत्री के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।

शपथ ग्रहण समारोह के दौरान मंच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, कई भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री मौजूद रहे। वहीं, 27 साल बाद दिल्ली की सत्ता में वापसी पर भाजपा कार्यकर्ताओं को जश्न मनाते देखा गया।

जानिए रेखा गुप्ता के बारे में

  • नाम: रेखा गुप्ता
  • जन्म: 19 जुलाई 1974
  • जन्म स्थान: हरियाणा
  • शिक्षा: डीयू के दौलतराम कॉलेज से 1995 में बीकॉम
  • बेटी - विदेश में नौकरी कर रही है, बेटा पढ़ाई कर रहा है
  • स्वयं का व्यवसाय: शादियों में उपहार जो दिए जाते हैं उसकी पैकिंग का कार्य करने से शुरुआत की थी
  • पति : मनीष गुप्ता पति: बीमा का काम करते हैं
  • पिता- बैंक में मैनेजर थे
  • संघ से सबंध: इनके पति शाखा में मुख्य शिक्षक रहे हैं। साथ ही कई दायित्व का निर्वहण किया रेखा गुप्ता के राजनीतिक दायित्व भाजपा की महिला मोर्चा में पहली राष्ट्रीय मंत्री थी वर्तमान में महिला मोर्चा में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं सतीश उपाध्याय जब प्रदेश अध्यक्ष थे तब उनके साथ वह प्रदेश महामंत्री थी।
  • 2015 में पहला विधानसभा चुनाव लड़ीं, लेकिन 10,978 वोट से हार गईं
  • 2020 में वह दूसरी बार विधानसभा चुनाव लड़ीं, लेकिन 3,440 वोट से फिर हार मिली
  • 2025 में वह विधानसभा का तीसरा चुनाव लड़ी और 29,595 वोटों से जीतीं

ये भी पढ़ें-