क्या अब दिल्ली में होंगे 2 मुख्यमंत्री? रेखा गुप्ता ने खुद किया एलान; लोगों को मिली 15 करोड़ की सौगात
जनसुनवाई में हमले के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पहली बार एक कार्यक्रम में शामिल हुईं जहां भाजपा नेताओं ने उनका स्वागत किया। उन्होंने अरविंदर सिंह लवली को यमुनापार का सीएम घोषित किया और गांधी नगर के विकास के लिए 15 करोड़ के फंड का एलान किया। इस फंड से सड़कें बनेंगी पार्किंग बनेगी और शौचालय ब्लॉक बनाए जाएंगे। उन्होंने यमुनापार में डीटीसी बसों की सुविधा बढ़ाने का भी आश्वासन दिया।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। जनसुनवाई में हमले के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता आज (शुक्रवार) को पहली बार एक कार्यक्रम में पहुंचीं। कार्यक्रम में पहुंचने पर भाजपा नेताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इसके बाद सीएम रेखा गुप्ता ने दो बड़े एलान किए हैं।
ये हैं दो बड़े एलान
पहला उन्होंने आज अरविंदर सिंह लवली को मंच से यमुनापार का सीएम घोषित किया है। वहीं, दूसरे एलान में उन्होंने गांधी नगर के लोगों के लिए 15 करोड़ फंड का एलान किया है।
सीएम रेखा गुप्ता ने 15 करोड़ रुपये बाजार के विकास के दिए। इस फंड से गांधी नगर बाजार की टूटी सड़कें बनेंगी। इसके अलावा एलिवेटेड रोड के नीचे 1000 वाहनों की पार्किंग भी होगी। शौचालय ब्लॉक बनाए जाएंगे। इनमें सफाई कर्मचारी एनएचएआई के होंगे। पार्किंग भी एनएचएआई ही संचालित करेगा।
यमुनापार विकास बोर्ड का बनाया चेयरमैन
वहीं, सीएम ने आज आधिकारिक रूप से अरविंदर सिंह लवली को यमुनापार विकास बोर्ड का चैयरमेन बनाया। उन्होंने कहा लवली यमुनापार के सीएम है। उन्होंने कहा कि आप यमुनापार का विकास कीजिए। दिल्ली सरकार बजट जारी करेगी। कहा कि फाइल लाइए और बजट ले जाइए।
यह भी पढ़ें- हमले के बाद पहली बार जनता के सामने पहुंचीं CM रेखा, पत्रकारों के बैग भी हुए चेक; चप्पे-चप्पे पर पैनी नजर
'यमुनापार का अविरल रूप जल्द दिखेगा'
उन्होंने कहा कि पहली बार ठीक तरह से डीटीसी बसें चल रही हैं। कहा कि यमुनापार को भरपूर डीटीसी बसें दी जाएंगी। मां यमुना का अविरल रूप जल्द दिखाया जाएगा।
सीएम ने कहा कि यह दीदी किसी से डरेगी नहीं। उन्होंने कहा कि गांधी नगर बाजार को विश्व स्तर पर ले जाना है। इस दौरान उन्होंने अशोक बाजार बाजार के 50 साल पूरे होने पर कारोबारियों को बधाई दी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।