Mahila Mohalla Clinic: दिल्ली की महिलाओं को CM केजरीवाल का तोहफा, विशेष मोहल्ला क्लिनिक में होगा मुफ्त इलाज
Mahila Mohalla Clinic दिल्ली सरकार महिलाओं के लिए विशेष मोहल्ला क्लिनिक की शुरूआत करने जा रही है। महिला मोहल्ला कलिनिक में दिल्ली की महिलाएं को मुफ्त ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जागरण डिजिटल डेस्क। Mahila Mohalla Clinic: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejirwal) ने राज्य की महिलाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी दी है। दिल्ली सरकार महिलाओं के लिए विशेष महिला मोहल्ला क्लिनिक (Mahila Mohalla Clinic) की शुरूआत करने जा रही है। महिला मोहल्ला कलिनिक में दिल्ली की महिलाएं को मुफ्त में स्त्री रोग विशेषज्ञ की सेवाएं, जांच, दवाइयां व टेस्ट उपलब्ध होंगे।
सीएम केजरीवाल ने ट्वीट कर दी जानकारी
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को ट्वीट के माध्यम से खुद इस बात की जानकारी दी। सीएम केजरीवाल ने लिखा कि दिल्ली की महिलाओं के लिए खुशखबरी। आज से दिल्ली की विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सेवाओं में एक और नई पहल होने जा रही है। सरकार महिलाओं के लिए विशेष महिला मोहल्ला क्लिनिक शुरू करने जा रही है जहां महिलाओं को अपने स्त्री रोग विशेषज्ञ की सेवाएं, जांच, दवाइया व टेस्ट मुफ़्त उपलब्ध होंगे।
दिल्ली में महिलाओं के लिए बस की यात्रा मुफ्त
बता दें कि स्वास्थ्य सुविधाओं से पहले दिल्ली में महिलाओं को बस में मुफ्त यात्रा की सुविधा प्राप्त है। साल 2019 में आम आदमी पार्टी की केजरीवाल सरकार ने दिल्ली के बसों में महिलाओं को मुफ्त यात्रा की विशेष छूट दी है। बस में फ्री यात्रा की सुविधा नोएडा-एनसीआर, एयरपोर्ट और डीटीसी और क्लस्टर बसों में भी उपलब्ध है।
तीन करोड़ महिलाएं ले रही फ्री यात्रा की सुविधा
दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने दिल्ली विधानसभा में 2021-22 के परिणाम बजट (आउटकम बजट) के दौरान बताया कि दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) और दिल्ली इंटीग्रेटेड मल्टी-मॉडल ट्रांजिट सिस्टम (डीआईएमटीएस) के तहत बेड़े में 6900 बसें हैं। सार्वजनिक परिवहन की बसों में मुफ्त यात्रा योजना के तहत पिछले साल तीन करोड़ से अधिक महिलाओं ने इस सुविधा का लाभ उठाया।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।