विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 06, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Chandra Grahan 2025: दिल्लीवाले रहें तैयार! आसमान में दिखेगा अद्भुत नजारा; होगा 'रेड मून' का दीदार

Published: Sat, 06 Sep 2025 05:06 PM (IST)

दिल्ली में आज रात एक अद्भुत खगोलीय घटना घटने जा रही है जिसमें चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan 2025) के कारण ...और पढ़ें

मौसम साफ रहा तो दिल्ली वाले आज करेंगे 'रेड मून' का दीदार।
मौसम साफ रहा तो दिल्ली वाले आज करेंगे 'रेड मून' का दीदार।

HighLights

  1. रात्रि में होगी अद्भूत खगोलीय घटना, लगेगा लंबा चंद्र ग्रहण
  2. नेहरू तारामंडल में उत्सव की तैयारी, तीन हजार लोग जुटेंगे

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। मौसम साफ रहा तो आज रात्रि दिल्ली के लोग अद्भूत खगोलीय घटना का गवाह बनेंगे। आम तौर पर सफेद या भूरा दिखने वाला चांद रविवार रात को ग्रहण के कारण गहरे लाल रंग में दिखाई देगा। चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan 2025) रात्रि में 8:58 बजे से शुरू होकर देर रात्रि 2:25 बजे तक चलेगा, जिसमें उसका उत्कृष्ट समय रात्रि 11:41 बजे होगा। यह खगोलीय नजारा कुल 5 घंटे 27 मिनट तक आकाश में नजर आएगा।

इसे लेकर चाणक्यपुरी स्थित नेहरू तारामंडल में खासा उत्साहित है और "ग्रैंड चंद्र मेला 2025" आयोजित कर रहा है, जिसमें नुक्कड़ नाटक, प्रदर्शनी और परिचर्चा के माध्यम से चंद्रग्रहण समेत खगोलीय घटनाओं के बारे में राेचक जानकारी दी जाएगी। जिसमें, डीयू के किरोड़ीमल कालेज व दिल्ली तकनीकी विश्वविद्यालय (डीटीयू) के छात्रों की विशेष भागीदारी होगी। इस आयोजन में तकरीबन तीन हजार खगोल प्रेमियों के मौजूद होने की उम्मीद है।

तारामंडल की प्रोग्राम समन्वयक प्रेरणा चंद्रा के अनुसार, दिल्ली में वर्षा हो रही है। आकाश में बादलों का कब्जा है। ऐसे में अगर आसमान साफ रहा और वर्षा नहीं हुई तो इस दिलचस्प आकाशीय घटना को दिल्ली वाले खुली आंखों से देख सकेंगे।

वहीं, नेहरू तारामंडल में विशेष स्क्रीन पर इस खगोलीय घटनाक्रम के लाइव प्रसारण की व्यवस्था की गई है। इसी तरह, टेलीस्कोप से भी लोग दीदार कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि इसके पूर्व वर्ष 2022 में चंद्र ग्रहण लगा था, लेकिन प्रदूषण के चलते उसका दीदार नहीं हो सका था। ऐसे में हम आकाश साफ होने की उम्मीद कर रहे हैं। दो दिन से मौसम बेहतर दिखाई दे रहा है।

  • चंद्र ग्रहण:- रात्रि 8:58 बजे से देर रात्रि 2:25 बजे तक
  • उत्कृष्ट समय रात्रि:- 11:41 बजे
  • कुल ग्रहण समय:- 5 घंटे 27 मिनट

यह भी पढ़ें- अमरोहा में सड़क हादसा, ब्रजघाट में गंगा पुल पर अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की मौत