विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 06, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अमरोहा में सड़क हादसा, ब्रजघाट में गंगा पुल पर अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की मौत

Published: Sat, 06 Sep 2025 04:25 PM (IST)

उत्तर प्रदेश के ब्रजघाट में गंगा पुल पर एक अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी जिससे एक महिला ...और पढ़ें

ब्रजघाट में गंगा पुल पर अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की मौत।
ब्रजघाट में गंगा पुल पर अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की मौत।

HighLights

  1. गंगा पुल पर अज्ञात वाहन से टक्कर |
  2. महिला की मौके पर मौत, पति घायल |
  3. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेजा |

जागरण संवाददाता, गजरौला। दिल्ली-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर ब्रजघाट में गंगा पुल पर एक बाइक को पीछे से किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार महिला की मौत हो गई। जबकि उनके पति घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर जुटी भीड़ ने पुलिस को सूचना दी। शव को पोस्टमार्टम भिजवाया गया है।

बिजनौर क्षेत्र के गांव झज्जूपुरा निवासी जाकिर अपनी 40 वर्षीय पत्नी फातिमा के साथ दिल्ली में रहते हैं। उनकी बेटी मुस्कान की शादी गजरौला थाना क्षेत्र के गांव चौहड़पुर में हुई है। शनिवार को बेटी की ससुराल में एक कार्यक्रम था।

जिसमें शामिल होने के लिए पति-पत्नी बाइक पर सवार होकर दिल्ली से आ रहे थे कि जब यह हाईवे पर ब्रजघाट में गंगा पुल पर पहुंचे तो पीछे से आए किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार महिला फातिमा की बैठक की मौत हो गई और पति घायल हो गए।

हादसे के बाद अन्य वाहन भी रूक गए। पुलिस पहुंची और शव को अग्रिम कार्रवाई के लिए भेज दिया। ब्रजघाट पुलिस चौकी प्रभारी नितेंद्र वशिष्ठ ने बताया कि महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। टक्कर मारने वाले वाहन के बारे में पता लगाया जा रहा है।