यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
CBI ने ED के अधिकारी को 20 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार, FIR दर्ज कराने की तैयारी
Delhi CBI Action सीबीआई CBI की टीम ने गुरुवार को ईडी ED के एक अधिकारी को 20 लाख रुपये की ...और पढ़ें

HighLights
- दिल्ली में ईडी का अधिकारी 20 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार।
- सीबीआई ने लाजपत नगर से रिश्वत लेते रंगे हाथ किया अरेस्ट।
- संदीप सिंह यादव के रूप में हुई ईडी के अधिकारी की पहचान।
एएनआई, नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) CBI ने गुरुवार को में 20 लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ED के एक सहायक निदेशक को गिरफ्तार किया है।
जौहरी से ले रहा था रिश्वत
गिरफ्तार ईडी अधिकारी की पहचान संदीप सिंह यादव के रूप में हुई है। वह ईडी में दर्ज मामले में जौहरी के बेटे को राहत देने के एवज में एक जौहरी से रिश्वत ले रहा था।
सीबीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पुष्टि की कि ईडी अधिकारी को दिल्ली के लाजपत नगर इलाके से गिरफ्तार किया गया है।
सीबीआई ने पकड़ने के लिए बिछाया था जाल
सीबीआई को एक शिकायत मिली और उसी पर कार्रवाई करते हुए जाल बिछाया गया और ईडी अधिकारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया गया।
एफआईआर दर्ज कराने की तैयारी
अधिकारियों ने कहा कि सीबीआई इस मामले में एफआईआर दर्ज कराने की प्रक्रिया कर रही है। एफआईआर दर्ज होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें- CBI का छापा पड़ा तो हटेंगे थानाध्यक्ष, दिल्ली पुलिस कमिश्नर का आदेश; रिश्वत के बढ़ते मामलों पर लिया फैसला
वहीं, अगस्त 2023 में सीबीआई ने दिल्ली शराब घोटाला मामले में दिल्ली के व्यापारी अमन ढल्ल को बचाने के लिए पांच करोड़ रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में ईडी के एक सहायक निदेशक सहित छह अन्य अधिकारियों को गिरफ्तार किया था।
