विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Lucknow News: घूस लेते सिपाही समेत तीन गिरफ्तार, दारोगा की तलाश; एंटी करप्शन की टीम ट्रैप ब‍िछाकर की कार्रवाई

Published: Wed, 07 Aug 2024 08:36 AM (IST)

राजधानी लखनऊ में एंटी करप्‍शन टीम ने गाजीपुर थाने के सिपाही जाहिद हुसैन समेत तीन को 15 हजार रुपए घूस ...और पढ़ें

सिपाही जाहिद हुसैन, दुकानदार जावेद व कलमान।
सिपाही जाहिद हुसैन, दुकानदार जावेद व कलमान।

HighLights

  1. एंटी करप्शन की टीम ने पॉलीटेक्निक चौराहे से पकड़ा
  2. धोखाधड़ी के मामले में दो नाम हटाने के लिए मांगे थे रुपये

जागरण संवाददाता, लखनऊ। गाजीपुर थाने के सिपाही जाहिद हुसैन समेत तीन को मंगलवार दोपहर एंटी करप्शन की टीम ने 15 हजार रुपये घूस लेते पॉलीटेक्निक चौराहे से गिरफ्तार कर लिया। धोखाधड़ी, धमकी और कूटरचित दस्तावेज तैयार करने के मामले में दर्ज मुकदमे में सिपाही जाहिद ने 15 हजार रुपये मांगे थे। टीम का दावा है कि सिपाही मामले की विवेचना कर रहे दारोगा मुन्ना सिंह के कहने पर रुपये लेने गया था।

गिरफ्तार आरोपियों में सिपाही के अलावा सीतापुर रेउसा राजापुर कला का रहने वाला कल्मान और अमराई गांव इंदिरानगर का मोहम्मद जावेद सिद्दीकी है। कल्मान और जावेद सिपाही को रुपये दिलाने में मध्यस्थता कर रहे थे। मामले में दारोगा मुन्ना सिंह और सिपाही के द्वारा रुपये मांगने की शिकायत मुलायमनगर सरोज विहार कालोनी के रहने वाले अजीमुल रहमान मलिक ने की थी। इसके बाद एंटी करप्शन की इंस्पेक्टर संध्या सिंह की निगरानी में ट्रैप टीम गठित की गई।

ट्रैप टीम ने तीनों को पकड़ा 

ट्रैप टीम ने अजीमुल रहमान को 15 हजार रुपये दिए। सिपाही मोहम्मद जावेद और कल्मान के साथ रुपये लेने के लिए पॉलीटेक्निक चौराहे पर दादा बिरयानी की दुकान पर पहुंचा। अजीमुल रहमान ने सिपाही को रुपये दिए तो उसने नहीं लिए। उसने वह रुपये बिरयानी दुकानदार कल्मान और जावेद को दिलाए। इसके बाद दुकानदार से बदले में 15 हजार रुपये उसके गल्ले से में रखे दूसरे लिए। इस बीच ट्रैप टीम ने सिपाही समेत तीनों को पकड़ लिया।

घूस मांगने की ऑडियो रिकार्डिंग भी

ट्रैप टीम के पास आरोपितों की घूस मांगने की ऑडियो रिकार्डिंग भी है। साक्ष्यों के आधार पर ट्रैप टीम ने सिपाही के अलावा जावेद और कल्मान को गिरफ्तार कर लिया। टीम अब आरोपित दारोगा मुन्ना सिंह की तलाश कर रही है। इस मामले में ट्रैप टीम ने सुशांत गोल्फ सिटी थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।

यह भी पढ़ें: UP News: चकबंदी कानूनगो-लेखपाल 10 हजार रुपए घूस लेते गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम ने की कार्रवाई