विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 29, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bulldozer Action: दिल्ली के इस इलाके में मजार पर चला बुलडोजर, कार्रवाई से मचा हड़कंप; 20 साल से था अवैध कब्जा

Published: Thu, 29 May 2025 09:14 AM (IST)Updated: Thu, 29 May 2025 09:28 AM (IST)

Bulldozer Action पश्चिमी दिल्ली के विकासनगर शिव विहार में नजफगढ़ नाले के किनारे बनी एक मजार को प्रशासन ने सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने के लिए ध्वस्त कर दिया। यह मजार करीब 20 वर्षों से 192 वर्ग मीटर जमीन पर अवैध रूप से बनी थी। कार्रवाई शांतिपूर्वक ढंग से की गई और इस दौरान पुलिस भी मौजूद रही ताकि कोई बाधा न उत्पन्न हो।

Bulldozer Action: नजफगढ़ नाले के किनारे मजार हटाई गई।
Bulldozer Action: नजफगढ़ नाले के किनारे मजार हटाई गई।

HighLights

  1. सरकारी जमीन पर अवैध मजार हटाई गई
  2. 20 साल से था 192 वर्ग मीटर अतिक्रमण
  3. प्रशासन ने शांतिपूर्वक कार्रवाई की

जागरण संवाददाता, पश्चिमी दिल्ली। Bulldozer Action सरकारी जमीन को अतिक्रमण से मुक्त करने की कार्रवाई के तहत रणहौला थाना क्षेत्र स्थित विकासनगर शिव विहार में नजफगढ़ नाले के बाएं किनारे पर अवैध रूप से बने एक मजार स्थल को प्रशासन द्वारा हटा दिया गया है। करीब 20 वर्ष से यह मजार यहां थी, जिसके कारण 192 वर्ग मीटर सरकारी जमीन पर अतिक्रमण था।

जमीन को अतिक्रमण मुक्त करने की कार्रवाई शांतिपूर्ण और बिना किसी व्यवधान के हुई। आधिकारिक रिकॉर्ड के लिए कार्रवाई से पहले और बाद की तस्वीरें भी प्रशासन ने लीं। इस दौरान पुलिस की टीम भी यहां मौजूद रहे ताकि कोई व्यवधान न हो।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।