विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'चार्जशीट फाइल होने का इंतजार, तब बोलूंगा', यौन उत्पीड़न मामले में नया मोड़ आने के बाद बोले बृजभूषण शरण सिंह

By Jagran NewsEdited By: Nitin Yadav
Published: Fri, 09 Jun 2023 09:04 AM (IST)

महिला पहलवानों और बृजभूषण शरण सिंह के मामले में गुरुवार 8 जून को नया मोड़ आने के बाद अब बृजभूषण ...और पढ़ें

यौन उत्पीड़न मामले में नया मोड़ आने के बाद बोले बृजभूषण शरण सिंह।
यौन उत्पीड़न मामले में नया मोड़ आने के बाद बोले बृजभूषण शरण सिंह।

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। महिला पहलवानों और बृजभूषण शरण सिंह के मामले में गुरुवार 8 जून को नया मोड़ आने के बाद अब बृजभूषण सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि इस मामले 15 जून तक चार्जशीट दाखिल हो जाएगी, मुझे नहीं लगता कि अब इस बारे में मुझे कुछ कहना चाहिए।

सभी मामले अदालत के समक्ष हैं बृजभूषण

भाजपा सांसद ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि सभी मामले अदालत के समक्ष हैं और सरकार ने यह भी आश्वासन दिया है कि 15 जून तक चार्जशीट दाखिल हो जाएगी। अदालत में पहले चार्जशीट दाखिल होने दें। मुझे नहीं लगता कि मुझे अब कुछ कहना चाहिए।

यह अदालत का काम है...

वहीं, उनसे जब शिविर के दौरान चयन के लिए अनदेखी किए जाने के बाद नाबलिग पीड़िता ने पिता ने बदला लेने के लिए पॉक्सो एक्ट में शिकायत दर्ज कराई। इस सवाल पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि यह अदालत का काम है।

बता दें कि गुरुवार यानी 8 जून को बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न की शिकायत कराने वाली नाबालिग महिला पहलवान के पिता ने न्यूज एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए दावा किया कि WFI के पूर्व अध्यक्ष के खिलाफ जो यौन उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराई है वह झूठी है। उन्होंने ऐसा कुश्ती संघ के अध्यक्ष से बदला लेने के लिए किया था।

मैं अपनी गलती सुधारू महिला पहलवान के पिता

नाबालिग के पिता से जब पूछा गया कि अब वह अपनी कहानी क्यों बदल रहे हैं, तो उन्होंने कहा, ''बेहतर है कि अदालत के बजाय अब सच्चाई सामने आ जाए।'' पहलवान के पिता ने आगे एजेंसी को बताया कि अब बातचीत शुरू हो गई है, सरकार ने पिछले साल मेरी बेटी की हार (एशियाई अंडर-17 चैंपियनशिप ट्रायल में) की निष्पक्ष जांच का वादा किया है, इसलिए यह मेरा भी कर्तव्य है कि मैं अपनी गलती सुधारूं।

'मैं बृजभूषण से बदला लेना चाहता था'

उन्होंने कहा कि कुश्ती संघ के निवर्तमान अध्यक्ष बृजभूषण सिंह और उनकी बेटी के बीच टकराहट पर विस्तृत स्पष्टीकरण भी दिया। दोनों के बीच कड़वाहट लखनऊ में 2022 अंडर 17 एशियाई चैम्पियनशिप ट्रायल में हुई, जब नाबालिग फाइनल हार गई और भारतीय टीम में चयन से चूक गई।

उन्होंने रेफरी के फैसले के लिए बृजभूषण शरण सिंह को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि मैं गुस्से से भर गया था और फाइनल में रेफरी के फैसले के कारण मेरे बच्चे की एक साल की मेहनत बेकार चली गई थी और मैंने बदला लेने का फैसला किया।

खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से मिले पहलवान

वहीं, महिला पहलवान साक्षी मलिक, विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया 5 जून रेलवे में ओएसडी की नौकरी लौट आए। इसके बाद उन्होंने बुधवार को केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर से मुलाकात की थी। इस मुलाकात के बाद पहलवानों ने 15 जून तक आंदोलन स्थगित कर दिया था।