विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 24, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

फरीदाबाद में ट्राली बैग में मिला कंकाल का हिस्सा, श्रद्धा हत्याकांड से जुड़े तार; दिल्ली पुलिस को दी गई सूचना

By Jagran NewsEdited By: Aditi Choudhary
Published: Thu, 24 Nov 2022 05:47 PM (GMT+05:30)Updated: Thu, 24 Nov 2022 06:55 PM (GMT+05:30)

Faridabad Crime फरीदाबाद स्थित अरावली में एमवीएन नाके के पास ट्राली बैग में कंकाल का हिस्सा मिला है। अभी यह ...और पढ़ें

Faridabad Crime: अरावली में सूटकेस के अंदर हड्डियां मिलने से सनसनी
Faridabad Crime: अरावली में सूटकेस के अंदर हड्डियां मिलने से सनसनी

फरीदाबाद, जागरण संवाददाता। फरीदाबाद के सूरजकुंड-पाली रोड एमवीएन नाके के पास सड़क से करीब 200 मीटर अंदर अरावली में एक ट्राली बैग के अंदर मानव कंकाल का हिस्सा मिला है। पुलिस की फारेंसिक टीम ने जांच में पाया है कि यह मानव शरीर के कमर से नीचे घुटनों तक का हिस्सा है। अभी यह मालूम नहीं चल पाया है कि कंकाल का हिस्सा महिला का है या पुरुष का। इसके लिए उसका पोस्टमार्टम कराया जाएगा। शव के पास कुछ कपड़े भी मिले हैं, जो किसी महिला के लग रहे हैं। इस कारण पुलिस इसे किसी महिला का कंकाल मान रही है।

अमीपुर निवासी युवक ने पुलिस को सूचना दी कि अरावली के जंगल में एक ट्राली बैग से काफी बदबू आ रही है। पुलिस जब घटनास्थल पर पहुंची और ट्राली बैग को खोलकर देखा तो उसमें नीले रंग की पालीथिन थी। पालीथिन हटाने पर उसमें सीमेंट की बोरी थी। उसके अंदर मानव कंकाल का हिस्सा था। इसके बाद मौके पर फारेंसिक टीम बुलाई गई। एफएसएल सूत्रों ने बताया कि कंकाल महिला का लग रहा है।

श्रद्धा हत्याकांड से जोड़कर देख रही पुलिस

श्रद्धा नाम की युवती की हत्या कर प्रेमी द्वारा उसका शव टुकड़ों में फेंके जाने का मामला दिल्ली में इस वक्त काफी चर्चित है। पुलिस इस कंकाल का हिस्सा मिलने को उससे जोड़कर देख रही है। इसके लिए दिल्ली पुलिस को सूचित भी कर दिया है। दिल्ली पुलिस मौके पर पहुंचकर कंकाल की जांच करेगी।

पुलिस खंगालेगी सीसीटीवी फुटेज

घटनास्थल के आस-पास कोई सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा, मगर थोड़ी दूरी पर एमवीएन नाके के पास सीसीटीवी कैमरा लगा है। अनुमान है कि कंकाल यहां एक से डेढ़ महीने पहले फेंका गया। इसलिए पुलिस पिछले डेढ़ महीने की सीसीटीवी फुटेज खंगालेगी। पुलिस को इस बात का भी संदेह है कि कहीं कंकाल के अन्य हिस्से को जंगली जानवर तो नहीं खा गए। इसके लिए पुलिस टीम कंकाल मिलने के आस-पास तलाशी भी कर रही है।

Shraddha Murder Case: एक नहीं, कई हथियारों से आफताब ने किए श्रद्धा के 35 टुकड़े; पुलिस को मिले 5 धारदार चाकू

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।