Move to Jagran APP

दिल्ली के अस्पतालों में रक्त की कमी दूर करने में जुटे भाजयुमो कार्यकर्ता

आदेश गुप्ता ने कहा कि कोरोना काल में भाजपा दिल्लीवासियों की मदद के लिए हमेशा तैयार है। भोजन राशन मास्क और सैनिटाइजर व अन्य जरूरी वस्तुओं का वितरण किया गया है। उन्होंने कहा कि अब पांच सौ यूनिट रक्तदान करने का संकल्प लिया गया है।

By Mangal YadavEdited By: Published: Sun, 22 Nov 2020 04:45 PM (IST)Updated: Sun, 22 Nov 2020 04:45 PM (IST)
आदेश गुप्ता ने कहा कि कोरोना काल में भाजपा दिल्लीवासियों की मदद के लिए हमेशा तैयार है।

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। कोरोना संकट के दौर में अस्पतालों में मरीजों को चढ़ाने के लिए खून की कमी नहीं हो इसके लिए भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के कार्यकर्ता रक्तदान करेंगे। रेड क्रॉस सोसाइटी में शनिवार को भाजयुमो द्वारा रक्तदान शिविर लगाया गया, जिसका उद्घाटन केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने किया। डॉ. हर्षवर्धन ने भाजयुमो की सराहना की। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में ब्लड बैंक में खून की कमी हो गई है।

loksabha election banner

इसकी जानकारी मिलते ही भाजयुमो ने रक्तदान शिविर लगाने का फैसला किया। ज्यादा से ज्यादा लोगों को रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए। यह पुण्य का काम है। इससे हम किसी की ¨जदगी बचा सकते हैं। 16 से 65 वर्ष की उम्र के स्वस्थ व्यक्ति द्वारा तीन महीने में एक बार रक्तदान किया जा सकता है। समय-समय पर रक्तदान करने वाला व्यक्ति कई बीमारियों से मुक्त रहता है।

आदेश गुप्ता ने कहा कि कोरोना काल में भाजपा दिल्लीवासियों की मदद के लिए हमेशा तैयार है। भोजन, राशन, मास्क और सैनिटाइजर व अन्य जरूरी वस्तुओं का वितरण किया गया है। उन्होंने कहा कि अब पांच सौ यूनिट रक्तदान करने का संकल्प लिया गया है। दिल्ली के अस्पतालों में रक्त की कमी नहीं होने दी जाएगी। पहले भी भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने रक्तदान शिविर लगाया था। इस अवसर पर प्रदेश भाजपा महामंत्री कुलजीत सिंह चहल, मीडिया प्रमुख नवीन कुमार और प्रदेश भाजयुमो अध्यक्ष वासु रूखड़ सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

निगमों के खिलाफ दुष्प्रचार कर रही है आप: भाजपा

वहीं, भाजपा का कहना है कि आम आदमी पार्टी (आप) नगर निगमों को बदनाम करने के लिए बेबुनियाद आरोप लगा रही है। प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने कहा कि उत्तरी दिल्ली नगर निगम में संपत्ति कर को लेकर भ्रष्टाचार का झूठा आरोप लगाने वाले आप नेता दुर्गेश पाठक को भाजपा ने कानूनी नोटिस भेजा है। अब आप विधायक सौरभ भारद्वाज भी संपत्ति कर को लेकर बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि नगर निगमों का संपत्ति कर बैंक ड्राफ्ट से जमा होता है। इस तथ्य को जाने बगैर आप नेता यह झूठ फैला रहे हैं कि संपत्ति कर किसी नेता या कर्मचारी की जेब में जा रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तरी दिल्ली नगर निगम में संपत्ति कर देने वाली संपत्तियों की संख्या 4.41 लाख से घटकर 4.05 लाख होने का मुख्य कारण छोटी संपत्तियों को दी गई छूट है। उन्होंने कहा कि सिविल लाइन में निजी कंपनी से संपत्ति कर वसूलने को लेकर कानूनी प्रक्रिया चल रही है।

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.