Move to Jagran APP

MCD Election: दिल्ली नगर निगम चुनाव की तैयारी में अभी से जुटी भाजपा

Municipal Corporation of Delhi Election 2022 प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि हमें 22 वर्षों का वनवास खत्म करके दिल्ली की सत्ता में भाजपा की सरकार बनाने के लिए काम करना है। इसी के साथ वर्ष 2022 में आने वाले दिल्ली निगम चुनाव की भी तैयारियां शुरू करनी है।

By JP YadavEdited By: Published: Fri, 20 Nov 2020 10:21 AM (IST)Updated: Fri, 20 Nov 2020 10:54 AM (IST)
MCD Election: दिल्ली नगर निगम चुनाव की तैयारी में अभी से जुटी भाजपा
प्रदेश अध्यक्ष भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता की फाइल फोटो।

नई दिल्ली [संतोष कुमार सिंह]। दिल्ली भाजपा के नवनियुक्त प्रभारी व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैजयंत पांडा और सह प्रभारी व राष्ट्रीय मंत्री डॉ. अलका गुर्जर बृहस्पतिवार शाम पार्टी कार्यालय में पहुंचे। उन्होंने सबके साथ मिलकर संगठन को मजबूती देने और कार्यकर्ताओं के बीच सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि मंडल अध्यक्ष से लेकर प्रदेश अध्यक्ष तक का सफर भाजपा में ही संभव है, इसके लिए पहली शर्त है निष्पक्षता और मिलनसार स्वभाव।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि जब भारतीय जनता पार्टी बढ़ेगी तो हम भी बढ़ेंगे, क्योंकि पार्टी हमारे लिए एक परिवार है। पार्टी से जुड़े सभी कार्यकर्ता, पदाधिकारी, नेताओं के लिए देश सर्वोपरि है। एक सच्चा कार्यकर्ता वही है जो दूसरों के दुख दर्द को समझकर उसे हल करने के लिए काम करता है। भाजपा कार्यकर्ता कोरोना संकट में गरीबों और जरूरतमंदों के दुख को समझकर उनकी मदद के लिए आगे आए हैं। उन्होंने कहा कि टीम वर्क से संगठन को मजबूती मिलती है।

प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि हमें 22 वर्षों का वनवास खत्म करके दिल्ली की सत्ता में भाजपा की सरकार बनाने के लिए काम करना है। इसी के साथ वर्ष 2022 में आने वाले दिल्ली निगम चुनाव की भी तैयारियां शुरू करनी है। पूर्व मंडल अध्यक्षों के अनुभव का भी लाभ लेना है। हम सभी पर नकारात्मकता और गुटबाजी को खत्म करके संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी है। महिलाओं और युवाओं को जोड़ने से संगठन को बल मिलेगा। प्रदेश के सभी नेताओं ने नए प्रभारी व सह प्रभारी का स्वागत किया।

इस अवसर पर प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन, केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व सांसद मनोज तिवारी, सांसद मीनाक्षी लेखी, व प्रवेश साहिब सिंह, विधायक विजेंद्र गुप्ता सहित अन्य नेता मौजूद थे।

यहां पर बता दें कि वर्ष 2017 में हुए दिल्ली नगर निगम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने लगातार तीसरी बार जीत हासिल की थी।  

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.