विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 05, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चुनाव आयोग रद करे आम आदमी पार्टी की मान्यता: भाजपा

By Amit MishraEdited By:
Published: Sun, 05 Feb 2017 07:07 PM (IST)Updated: Mon, 06 Feb 2017 07:33 AM (IST)

दिल्ली सरकार के मंत्री और 'आप' नेता कानून का बार-बार उल्लंघन कर रहे हैं। उनकी मंशा देश में अराजकता फैलाने ...और पढ़ें

चुनाव आयोग रद करे आम आदमी पार्टी की मान्यता: भाजपा
चुनाव आयोग रद करे आम आदमी पार्टी की मान्यता: भाजपा

नई दिल्ली, राज्य ब्यूरो। चुनाव आयोग पर आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल द्वारा की गई टिप्पणी का भाजपा ने विरोध किया है। पार्टी का कहना है कि 'आप' द्वारा संवैधानिक सस्थाओं पर लगातार किया जा रहा हमला देश की संप्रभुता के लिए गंभीर खतरा है। मुख्यमंत्री, दिल्ली सरकार के मंत्री और 'आप' नेता कानून का बार-बार उल्लंघन कर रहे हैं। उनकी मंशा देश में अराजकता फैलाने की है। इसलिए चुनाव आयोग इसे गंभीरता से लेते हुए 'आप' की मान्यता रद करे।

दिल्ली विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि पंजाब और गोवा में चुनाव प्रचार करने के बाद दिल्ली लौटते ही केजरीवाल ने कई ट्वीट करके चुनाव आयोग पर तीखा हमला कर उसे रीढ़ विहीन तथा शर्मनाक कहा है। वहीं, देश के चुनाव आयोग की निष्पक्षता की चर्चा सारी दुनिया में होती है। भारत में शांतिपूर्वक मतदान कराने तथा जनप्रतिनिधि चुनने के लिए पूरी चुनाव प्रक्रिया का निर्विवाद संचालन करने का सारा श्रेय आयोग को जाता है।

यह भी पढ़ें: 'सरकार बनने के बाद संतोष कोली की मौत भूल गए AAP नेता', संकट में परिवार

भाजपा नेता ने कहा कि गत दिनों गोवा की चुनावी रैली में केजरीवाल ने चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगते हुए उसकी गरिमा गिराने की कोशिश की थी। इस पर मुख्य चुनाव आयुक्त ने उन्हें सख्त हिदायत देते हुए भविष्य में ऐसे निराधार आरोप लगाने पर 'आप' की मान्यता रद करने की चेतावनी दी थी। इसके बाद भी केजरीवाल लगातार आयोग को बदनाम कर रहे हैं।

विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि इससे पहले भी केजरीवाल व उनकी पार्टी ने उपराज्यपाल, न्यायपालिका, कार्यपालिका, नियंत्रक महालेखा परीक्षक, केंद्र सरकार आदि पर लगातार हमले किए हैं। इस पार्टी की संविधान में कोई आस्था नहीं है। जो पार्टी भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ने के नाम पर सत्ता में आई है आज वह भ्रष्टाचारियों की सबसे बड़ी संरक्षक पार्टी बन गई है। इसकी गतिविधियां देशहित में नहीं हैं। इसलिए इसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।

यह भी पढ़ें: आम आदमी पार्टी पर BJP का हमला-'केजरीवाल से AAP विधायक असंतुष्ट'