विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 05, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आम आदमी पार्टी पर BJP का हमला-'केजरीवाल से AAP विधायक असंतुष्ट'

By JP YadavEdited By:
Published: Sun, 05 Feb 2017 08:24 AM (IST)Updated: Sun, 05 Feb 2017 09:13 AM (IST)

भाजपा नेताओं ने दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री असीम अहमद, विधायक अमानतुल्ला खान एवं सहीराम पहलवान के बीच हुई बातचीत का एक ऑडियो क्लिप भी सुनाया।

आम आदमी पार्टी पर BJP का हमला-'केजरीवाल से AAP विधायक असंतुष्ट'
आम आदमी पार्टी पर BJP का हमला-'केजरीवाल से AAP विधायक असंतुष्ट'

नई दिल्ली (जेएनएन)। आम आदमी पार्टी (आप) के कुछ विधायक पार्टी के संयोजक और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से असंतुष्ट हैं। यह दावा शनिवार को प्रदेश भाजपा के नेताओं ने किया है। पंडित पंत मार्ग स्थित प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में भाजपा के प्रवक्ता अशोक गोयल तथा नवीन कुमार ने कहा कि अरविंद केजरीवाल में नैतिक मूल्यों का अभाव है। उनके लिए राजनीतिक पद अपनी प्रतिष्ठा से कहीं ऊपर है।

प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा नेताओं ने दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री असीम अहमद, विधायक अमानतुल्ला खान एवं सहीराम पहलवान के बीच हुई बातचीत का एक ऑडियो क्लिप भी सुनाया और कहा कि इस बातचीत से स्पष्ट है कि अरविंद केजरीवाल से उनके विधायक पूरी तरह असंतुष्ट हैं। वे उन्हें एक मौका परस्त एवं भ्रष्ट नेता मानते हैं।

यह भी पढ़ेंः नोटबंदीः अरविंद केजरीवाल का हमला-'मोदी जी ने विजय माल्या को भगाया'

यह ऑडियो क्लिप शुक्रवार को चंडीगढ़ में आयोजित प्रेस वार्ता में दिल्ली के पूर्व मंत्री और आप विधायक असीम अहमद खान ने जारी की थी। अशोक गोयल ने कहा कि इससे पूर्व पार्टी के विधायक कर्नल देवेंद्र सहरावत और पंकज पुष्कर भी उन पर भ्रष्टाचार एवं अनियमितताओं के आरोप लगा चुके हैं, लेकिन केजरीवाल ने न तो कभी इन आरोपों का जवाब दिया है और न ही उन्हें नकारा है।

ऐसे में दिल्ली की जनता यह मानने को बाध्य है कि उन पर लगे आरोप तथ्यों पर आधारित हैं। इसी कारण में वह इनका जवाब नहीं दे पा रहे हैं।

यह भी पढ़ेंः वीडियो संदेश जारी कर फंस गए केजरीवाल, भाजपा ने विरोध में लगाए नारे

भाजपा नेताओं ने प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि दूसरी तरफ पार्टी के त्रिनगर से विधायक जितेंद्र सिंह तोमर और सुल्तानपुरी से विधायक संदीप कुमार जैसे पूर्व मंत्रियों पर भी गंभीर आपराधिक मुकदमे हैं, जिन पर केजरीवाल ने कोई कार्रवाई नहीं की है।

आप के राष्ट्रीय संयोजक ने भले ही उन्हें मंत्री पद से हटा दिया, लेकिन पार्टी से निष्कासित नहीं किया। भाजपा प्रवक्ताओं ने कहा कि केजरीवाल यदि दोनों विधायकों की ओर से लगाए आरोपों का जवाब नहीं देंगे, तो कार्यकर्ता राजधानी मे जगह-जगह प्रदर्शन कर इस मुद्दे को जनता के बीच उठाएंगे।