विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 24, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आम्रपाली ग्रुप के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, ऑफिस सील, हिरासत में 2 अधिकारी

By Amit MishraEdited By:
Published: Mon, 24 Jul 2017 08:09 PM (IST)Updated: Mon, 24 Jul 2017 09:58 PM (IST)

लेबर सेस नहीं चुकाने पर आम्रपाली के हेड ऑफिस को सील कर दिया गया है। इसके अलावा आम्रपाली के दो अधिकारियों को भी गिरफ्तार किया गया है।

आम्रपाली ग्रुप के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, ऑफिस सील, हिरासत में 2 अधिकारी
आम्रपाली ग्रुप के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, ऑफिस सील, हिरासत में 2 अधिकारी

नोएडा [जेएनएन]। लेबर सेस का भुगतान करने में आनाकानी करने पर प्रशासन ने आम्रपाली ग्रुप के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। एसडीएम दादरी अमित कुमार सिंह के निर्देश पर राजस्व विभाग व नोएडा पुलिस टीम ने सोमवार को कार्रवाई करते हुए आम्रपाली ग्रुप के सेक्टर-62 स्थित कार्यालय से सीईओ ऋतिक कुमार सिन्हा व निदेशक निशांत मुकुल को हिरासत में ले लिया। दोनों को दादरी तहसील की हवालात में रखा गया है। लेबर सेस की धनराशि का भुगतान करने पर दोनों को मुक्त किया जाएगा।

चार करोड़ 29 लाख रुपये की देनदारी

आम्रपाली समूह पर श्रम विभाग की चार करोड़ 29 लाख रुपये की देनदारी है। समूह ने विभाग को लेबर सेस का लंबे समय से भुगतान नहीं किया है। धनराशि जमा कराने के लिए विभाग ने आम्रपाली समूह को नोटिस जारी किया। इसके बावजूद समूह की ओर से रकम का भुगतान न होने पर विभाग ने उसके खिलाफ आरसी जारी की थी। इसके बाद भी आम्रपाली समूह ने रकम जमा कराने के लिए कोई पहल नहीं की।

सोमवार को तहसीलदार दादरी पीएल मौर्य के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम व नोएडा सेक्टर-58 थाना पुलिस आम्रपाली के सेक्टर 62 स्थित कार्यालय पहुंची। टीम ने बिल्डर को रकम जमा कराने के लिए करीब एक घंटे का वक्त दिया।

भुगतान में नाकाम होने पर टीम ने आम्रपाली समूह के सीईओ ऋतिक कुमार सिन्हा व निदेशक निशांत मुकुल को हिरासत में ले लिया। दोनों को लेकर टीम दादरी तहसील पहुंची और उन्हें हवालात में बंद कर दिया। एसडीएम दादरी अमित कुमार ने बताया कि धनराशि का भुगतान होने तक दोनों हवालात में बंद रहेंगे।

यह भी पढ़ें: निठारी कांड में बड़ा फैसला, रेप व हत्या में कोली-पंधेर को फांसी की सजा

यह भी पढ़ें: हज यात्रियों का पहला जत्था रवाना, नकवी बोले- जल्द तैयार होगी नई हज नीति 2018

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।