विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 21, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिल्ली की इस सीट पर वोटिंग से पहले AAP को बड़ा झटका, विधायक समेत कई नेता ने थामा भाजपा का दामन

Published: Tue, 21 Jan 2025 12:47 PM (IST)Updated: Tue, 21 Jan 2025 12:49 PM (IST)

दिल्ली विधानसभा चुनाव में होने 2 हफ्तों का समय बचा है। ऐसे में सभी पार्टी अपने-अपने कुनबे को बढ़ाने और ...और पढ़ें

delhi chunav 2025: घोंडा सीट पर AAP को तगड़ा झटका।
delhi chunav 2025: घोंडा सीट पर AAP को तगड़ा झटका।

HighLights

  1. 2015-20 में AAP से विधायक रहे श्रीदत्त शर्मा समेत कई नेता भाजपा में शामिल।
  2. आप सांसद संजय सिंह के प्रतिनिधि विजेंद्र चौधरी ने भी बीजेपी में शामिल।

जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को घोंडा विधानसभा क्षेत्र में बड़ा झटका लगा है। घोंडा से आप विधायक रहे श्रीदत्त शर्मा (Shri Dutt Sharma) भी भाजपा में शामिल हो गए। दत्त 2015 में आम आदमी पार्टी से विधायक रहे हैं।

इतना ही नहीं बल्कि भजनपुरा वार्ड से आप पार्षद रेखा रानी समेत कई नेताओं ने आप छोड़कर आज भाजपा में शामिल हुए। रेखा गुर्जर समाज से हैं।

आप ने पार्षद छाया शर्मा के पति गौरव शर्मा को दिया टिकट 

टिकट न मिलने से पार्टी से नाराज चल रही थीं। आप ने घोंडा में ब्रह्मपुरी वार्ड से AAP पार्षद छाया शर्मा के पति गौरव शर्मा को टिकट देकर मैदान में उतारा है। आज रेखा रानी को सांसद मनोज तिवारी पार्टी में शामिल करवाएंगे।

विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी ( Aam Aadmi Party) को यह बड़ा झटका माना जा रहा है। उसके दो निगम पार्षद और एक पूर्व विधायक आप छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए।

इन सभी ने भाजपा का थाम लिया दामन

घोंडा से वर्ष 2015-20 में विधायक रहे श्रीदत्त शर्मा, भजनपुरा से निगम पार्षद रेखा रानी और ख्याला से पार्षद शिल्पा कौर अपने समर्थकों के साथ आप छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए।

आप सांसद संजय सिंह के प्रतिनिधि भी बीजेपी में हुए शामिल

अधिवक्ता अतुल जैन,  आप सांसद संजय सिंह के प्रतिनिधि विजेंद्र चौधरी ने भी पाला बदलकर भाजपा की सदस्यता ले ली। केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा, सांसद मनोज तिवारी और कमलजीत सहरावत, विधायक अजय महावर ने इनका पार्टी में स्वागत किया।

यह भी पढ़ें: 'मोहल्ला क्लिनिक और फ्री शिक्षा बंद हो जाएगी, मैंने पहले ही कहा था...'; केजरीवाल का BJP पर हमला

हर्ष मल्होत्रा और मनोज तिवारी ने सभी का किया स्वागत

हर्ष मल्होत्रा ने कहा, आप नेताओं का अपने ही पार्टी में दम घुट रहा है। आप के टिकट पर रोहिणी से पूर्व मनोनित पार्षद कुलदीप मित्तल भी भाजपा में शामिल हुए।

हर्ष मल्होत्रा व विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता ने उनका पार्टी में स्वागत किया। कहा, मित्तल आबकारी घोटाले में आरोपित अरविंद केजरीवाल को जेल से बाहर लाने में जमानतदार भी हैं।

बता दें इस बार के दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और 699 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। सबसे कड़ा मुकाबला नई दिल्ली विधानसभा सीट पर होगा जहां 23 उम्मीदवार मैदान में हैं।

नई दिल्ली से अरविंद केजरीवाल के सामने भाजपा से प्रवेश वर्मा तो कांग्रेस से संदीप दीक्षित प्रत्याशी हैं। कालकाजी विधानसभा सीट पर भी घमासान है जहां 10 अन्य उम्मीदवारों के साथ कांग्रेस भाजपा के दिग्गज भी मैदान में हैं।

यह भी पढ़ें: 'घर बैठ जाओ वरना हाथ पैर टूट जाएंगे', आतिशी ने बिधूड़ी के भतीजे पर लगाया धमकाने का आरोप