विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 21, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ayushi Murder Case: बेटी के कत्ल के आरोप में दिल्ली से माता-पिता गिरफ्तार, मथुरा में सूटकेस में मिला था शव

By Jagran NewsEdited By: Abhishek Tiwari
Published: Mon, 21 Nov 2022 03:39 PM (IST)Updated: Mon, 21 Nov 2022 04:12 PM (IST)

Ayushi Murder Case 18 नवंबर की दोपहर यमुना एक्सप्रेसवे पर मथुरा के राया थाना क्षेत्र के सर्विस रोड पर एक ...और पढ़ें

Ayushi Murder Case: बेटी के कत्ल के आरोप में दिल्ली से मां-बाप गिरफ्तार
Ayushi Murder Case: बेटी के कत्ल के आरोप में दिल्ली से मां-बाप गिरफ्तार

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। ग्रेटर नोएडा से आगरा के बीच बने यमुना एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर सूटकेस में युवती का शव मिलने के मामले में पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। मथुरा पुलिस ने आज सोमवार को बेटी आयुषी के कत्ल के आरोप में माता-पिता को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया है कि माता-पिता ने बेटी के प्रेम-प्रसंग के चलते घटना को अंजाम दिया था।

मोलड़बंद में इसी घर में रहती थी लड़की

लड़की के अड़ियल रवैये से नाराज था परिवार

बताया जा रहा है लड़की का रवैया ठीक नहीं था, इससे परिवार के लोग नाराज चल रहे थे। वारदात वाली रात पिता ने लड़की को अपनी ही लाइसेंसी बन्दूक से गोली मार दी थी, जिसके बाद शव को मां-बाप ने सूटकेस में पैक कर मथुरा के पास हाइवे किनारे फेंक दिया था।

देर रात तक घर से बाहर रहती थी आयुषी

पड़ोसियों ने बताया कि आयुषी अक्सर देर रात तक घर से बाहर रहती थी, जो पिता को नागवार था। इन्हीं सब वजहों से नाराज़ पिता ने बेटी की हत्या कर दी और शव को सूटकेस में भरकर मथुरा के पास हाइवे पर फेंक दिया।

ये भी पढ़ें- Shraddha Murder Case: आफताब ने महाराष्ट्र के फ्लैट से 37 बक्सों में दिल्ली भेजा था सामान, 20000 किया था भुगतान

यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे बैग में मिला था शव

उल्लेखनीय है कि यमुना एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर शुक्रवार दोपहर ट्राली बैग में एक शव मिला था। वह दिल्ली में बीसीए कर रही छात्रा का था। वह 17 नवंबर की सुबह घर से निकली थी। स्वजन ने रविवार देर शाम पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर शव की पहचान 22 वर्षीय आयुषी यादव के रूप में की। स्वजन ने कोई विशेष जानकारी नहीं दी, मगर पुलिस इसे ऑनर किलिंग की आशंका मान रही है।

18 नवंबर की दोपहर यमुना एक्सप्रेसवे पर मथुरा के राया थाना क्षेत्र के सर्विस रोड पर एक लाल रंग का ट्राली बैग पड़ा मिला। पुलिस ने बैग को खोला तो उसमें युवती का शव था। ट्राली बैग में लाल और सफेद रंग की साड़ी भी थी। युवती के सीने में गोली लगने का निशान था। सिर और हाथ-पैर पर भी चोट थी।

ये भी पढ़ें- 

लाल सूटकेस में यमुना एक्सप्रेस वे पर युवती की लाश का खुला राज, सीने में मारी थीं दो गोलियां, कुबूला जुर्म

Shraddha Murder Case: दिल्ली पुलिस की जांच में अब मुंबई के गोविंद की एंट्री, पूछताछ निकला '18' का कनेक्शन