विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 18, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

4 साल की मासूम को कमरे में ले गया ऑटो चालक, गिरफ्तार

By Amit MishraEdited By:
Published: Sat, 18 Feb 2017 06:46 PM (IST)Updated: Sun, 19 Feb 2017 07:29 AM (IST)

बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान आरोपी उसे अपने कमरे में ले गया और यौन शोषण किया।

4 साल की मासूम को कमरे में ले गया ऑटो चालक, गिरफ्तार
4 साल की मासूम को कमरे में ले गया ऑटो चालक, गिरफ्तार

नई दिल्ली [जेएनएन]। मासूम बच्चों के यौन उत्पीड़न की घटनाएं बढ़ती जा रही है। इसी क्रम में मंडावली इलाके में चार साल की मासूम के साथ यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। आरोप पीड़िता के पड़ोस में रहने वाले एक ऑटो चालक पर लगा है। पुलिस ने यौन शोषण और पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी सोनू (23) को गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

पीड़िता परिवार के साथ मंडावली इलाके में रहती है। आरोपी सोनू ऑटो चलाता है। गत बृहस्पतिवार को बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान आरोपी उसे अपने कमरे में ले गया और यौन शोषण किया। बाद में बच्ची को डरा-घमकाकर उसके घर छोड़ दिया।

यह भी पढ़ें: पति की तलाश में शहर की खाक छानती रही युवती, और फिर बन गई वेश्या

रात में बच्ची ने अपनी मां को बताया कि उसे दर्द हो रहा है। मां ने कारण पूछा तो उसने सारी आपबीती बता दी। महिला ने अपने पति को बताया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने पीड़ित बच्ची से आरोपी की शिनाख्त कराई और उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पीड़िता के परिवार ने मेडिकल जांच से इन्कार दिया है। लेकिन उनकी शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। घटना के बाद बच्ची काफी सहमी हुई है। एनजीओ की मदद से उसकी काउंसलिंग कराई जा रही है। पीड़ित परिवार ने आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

यह भी पढ़ें: शादी का झांसा देकर बनाए शारीरिक संबंध, परेशान युवती ने दी जान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।